
कोलंबिया को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, देखें दुनिया की बड़ी खबरें
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलंबिया के अधिकारियों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने और तत्काल उनका वीज़ा रद्द करने का ऐलान किया. इससे पहले कोलंबिया ने अमेरिका से निर्वासित प्रवासियों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था. देखें दुनिया की बड़ी खबरें.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.











