कोरोना से बचाव के लिए लगेगी नई वैक्सीन? अमेरिका में बढ़ते मामलों के बीच राष्ट्रपति बाइडेन का बड़ा बयान
AajTak
अमेरिका में कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है. अस्पतालों में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है. इस बीच राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना की नई वैक्सीन बनाने के लिए और फंड की मांग की है. वहीं अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या कोरोना के नए वैरिएंट के लिए अलग वैक्सीन होगी?
दुनियाभर में तबाही मचा चुके कोरोनावायरस ने एक बार फिर टेंशन बढ़ा दी है. कारण, अमेरिका में कोरोना के मामलों में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं इसको ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञों ने सर्दियों में महामारी के एक बार फिर फैलने की चेतावनी जारी करते हुए तैयार रहने को कहा है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना की नई वैक्सीन बनाने के लिए और फंड की मांग की है. इसके साथ ही अब यह भी चर्चा शुरू हो गई है कि क्या कोरोना के नए वैरिएंट के लिए अलग वैक्सीन होगी?
दरअसल, लेक ताहो क्षेत्र में छुट्टियां मना रहे राष्ट्रपति बाइडेन ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि मैंने आज सुबह एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें मैंने नई वैक्सीन के लिए अतिरिक्त फंडिंग जारी करने के लिए कांग्रेस से मांग की है. ये बहुत जरूरी है. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि ये वैक्सीन हर किसी को लगाई जाए, चाहे उन्हें पहले से ही कोरोना वैक्सीन क्यों न लगी हो.
जानकारी के मुताबिक फंड जारी होने पर सितंबर महीने में ये नई वैक्सीन लोगों के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी. वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अमेरिका की कुछ संस्थानों ने एक बार फिर मास्क पहनना जरूरी कर दिया है. इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है. वहीं विशेषज्ञ लोगों को भी मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं. अस्पतालों में बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. लोगों को सतर्कता बरतने को कहा जा रहा है.
वायरस में तेजी से हो रहा म्यूटेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ हफ्तों में कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. कई कंपनियों ने ओमीक्रॉन स्ट्रेन XBB.1.5 के लिए नई वैक्सीन पहले से ही बना ली है. इन्हें बनाने वाली कंपनियों में फाइजर, नोवावैक्स और मॉडर्ना शामिल हैं. हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि वायरस में लगातार हो रहे म्यूटेशन को ध्यान में रखते हुए नई वैक्सीन बनाने की आवश्यकता होगी. इसी के चलते बाइडेन ने नई वैक्सीन बनाने के लिए फंड जारी करने को कहा है.
11 अगस्त के प्रस्ताव में नहीं था महामारी का जिक्र

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







