
कोरोना त्रासदी में घिरे भारत पर चीन का सरकारी मीडिया ले रहा चुटकी
AajTak
भारत में कोरोना संकट भयावह दौर में पहुंच चुका है. भारत लंबे वक्त से अमेरिका से वैक्सीन के लिए जरूरी कच्चे माल के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाने की मांग कर रहा था लेकिन बाइडेन प्रशासन का जवाब बहुत देरी से आया. इसे लेकर अब चीनी मीडिया ने कटाक्ष किया है.
भारत में कोरोना महामारी के जारी कहर के बीच चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत और अमेरिका के रिश्तों पर कटाक्ष किया है. अमेरिका ने पहले भारत के उस अनुरोध को मानने से इनकार कर दिया था जिसमें वैक्सीन बनाने के लिए जरूरी चीजों के निर्यात पर पाबंदी हटाने की मांग की गई थी. अमेरिकी प्रशासन ने कहा था कि अमेरिका के नागरिक उसकी प्राथमिकता है और जब तक अमेरिका इस संकट से पूरी तरह उबर नहीं जाता है, पूरी दुनिया पर खतरा बना रहेगा. जब इस लेकर आलोचना होने लगी तो बाइडेन प्रशासन ने भारत की मदद करने का ऐलान किया. हालांकि, भारत की मदद के लिए काफी देर बाद सामने आने को लेकर चीनी मीडिया ने अमेरिका पर जमकर निशाना साधा है. ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, भारत में कोविड महामारी सबसे भयावह चरण में पहुंच गई है. वहीं अमेरिका 20 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगवाने की उपलब्धि का जश्न मनाने में व्यस्त है. ये कितना बड़ा विरोधाभास है! अमेरिका ने भारत को वैक्सीन के लिए जरूरी कच्चे माल के निर्यात पर लगी पाबंदी को हटाने से भी इनकार कर दिया था.
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








