
'कोकेन लेते हैं इमरान, दिमागी हालत अस्थिर,'PAK सरकार ने पूर्व PM को बताया ढोंगी
AajTak
पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर पटेल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इमरान की मेडिकल रिपोर्ट को सामने रखा. उन्होंने कहा कि नौ मई को अल कादिर ट्रस्ट केस में गिरफ्तार करने के बाद इमरान खान का यूरिन सैंपल लिया गया था. इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में उनका यूरिन सैंपल लिया गया था. उनकी मेडिकल रिपोर्ट से पता चला है कि वह शराब और कोकेन की तरह नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं.
पाकिस्तान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. इस मेडिकल बुलेटिन में इमरान के स्वास्थ्य को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उनकी दिमागी हालत पर भी सवाल खड़े उठाए गए हैं. पिछले साल एक रैली के दौरान लगी गोली के बाद उनका पैर फ्रैक्चर होने को भी ढोंग बताया गया है.
पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर पटेल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इमरान की मेडिकल रिपोर्ट सामने रखी. उन्होंने कहा कि नौ मई को अल कादिर ट्रस्ट केस में गिरफ्तार करने के बाद इमरान खान का यूरिन सैंपल लिया गया था. इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में उनका यूरिन सैंपल लिया गया था. उनकी मेडिकल रिपोर्ट से पता चला है कि वह शराब और कोकेन की तरह नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं.
इमरान खान का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं
अब्दुल कादिर पटेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मानसिक हालत भी स्थिर नहीं है. उन्होंने कहा कि यह आपके पूर्व प्रधानमंत्री हैं, जिनके बारे में वरिष्ठ डॉक्टरों के पांच सदस्यीय पैनल ने कहा है कि उनका मानसिक स्वास्थ्य स्थिर नहीं है. मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टरों ने साफतौर पर कहा है कि जब हमने लंबे समय तक इमरान से बात की तो उनकी भावभंगिमा सामान्य नहीं थी.
पैर फ्रैक्चर का ढोंग रचा
कादिर पटेल ने यह भी कहा कि पिछले साल एक रैली के दौरान गोली लगने के बाद इमरान ने दावा किया था कि उनका पैर फ्रैक्चर हो गया है. लेकिन उनकी मेडिकल रिपोर्ट में फ्रैक्चर का कोई नामोंनिशान नहीं है. क्या आपने कभी किसी घाव पर प्लास्टर लगे देखा है?

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








