
'... कोई और मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए', फडणवीस से MLA की मुलाकात पर नाना पटोले की सफाई
AajTak
महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रहे असलम शेख ने पिछले दिनों शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद कांग्रेस में भी बगावत की चर्चा आम हो गई थी. इसे लेकर अब महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने सफाई दी है.
शिवसेना के विधायकों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बगावत कर दी थी जिसके बाद महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की सरकार गिर गई थी. एकनाथ शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ मिलकर सरकार बना ली थी. महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी की सरकार के सत्ता में आने के बाद कांग्रेस में भी बगावत की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी.
उद्धव सरकार में मंत्री रहे कांग्रेस के विधायक असलम शेख ने पिछले दिनों शिंदे सरकार के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी. असलम शेख की देवेंद्र फडणवीस के साथ मुलाकात के बाद कांग्रेस में बगावत की चर्चा ने जोर पकड़ लिया था. अब महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने देवेंद्र फडणवीस से असलम शेख की मुलाकात को लेकर सफाई दी है.
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने असलम शेख का बचाव करते हुए कहा है कि फडणवीस के साथ असलम शेख की बैठक मछुआरों से जुड़े मसलों को लेकर थी. इस मुलाकात का कोई और मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए.
देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले मोहित कंबोज के साथ असलम शेख के नजर आने को लेकर एक सवाल पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि उस दिन कंबोज का जन्मदिन था. जब असलम शेख, देवेंद्र फडणवीस से मिलने गए थे, कंबोज उनके घर पर ही थे. उन्होंने आगे कहा कि मोहित कंबोज और असलम शेख, दोनों के घर भी एक ही इलाके में हैं. इसलिए हो सकता है कि उन्होंने साथ यात्रा की होगी.
नाना पटोले ने कहा कि एक मंत्री के रूप में असलम शेख ने मुंबई में मछुआरों के लिए कुछ अच्छे फैसले लिए थे. उन्होंने ये भी जोड़ा कि मछुआरों के हितों की रक्षा और अच्छे फैसले नई सरकार की ओर से कहीं बदल न दिए जाएं, इसे लेकर असलम शेख ने फडणवीस से मुलाकात की थी. गौरतलब है कि असलम शेख ने सागर बंगले पहुंचकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी.
बता दें कि असलम शेख, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रहे थे. असलम शेख पर आरोप है कि उन्होंने माढ इलाके में कुछ फिल्म स्टूडियो के लिए अवैध तरीके से अनुमति दी. उद्धव सरकार में मंत्री रहे असलम शेख के पास टेक्सटाइल्स, पोर्ट और फिशरीज विभाग का कार्यभार था.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.





