
कॉरपोरेट जगत की ये टेंशन दूर, अहम फैसले से पीछे हटा सेबी, जानें कारण
AajTak
SEBI ने कॉरपोरेट जगत के लिए मंगलवार को बड़ी राहत का ऐलान किया. यह राहत मार्केट कैप के लिहाज से सबसे बड़ी 500 लिस्टेड कंपनियों को मिली है. यह राहत एमडी और सीईओ के पदों को अलग-अलग करने के नियम के अमल से जुड़ा हुआ है.
किसी भी लिस्टेड कंपनी और खासकर मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी 500 कंपनियों में मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (MD & CEO) के पदों को अलग-अलग करने को लेकर मार्केट रेगुलेटर SEBI का रुख एक बार फिर नरम पड़ गया है. मार्केट रेगुलेटर के बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया गया कि अब ऐसा करना स्वैच्छिक होगा. इससे पहले यह कहा गया था कि शीर्ष 500 कंपनियों को एक अप्रैल, 2022 से पहले इन दोनों पदों को अनिवार्य तौर पर अलग-अलग करना होगा. कैपिटल मार्केट रेगुलेटर के बोर्ड की नई दिल्ली में मंगलवार को बैठक हुई.
More Related News













