
कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, बदलते ठिकाने और 'सीक्रेट कॉल'… राजा रघुवंशी मर्डर केस में इश्क से साजिश तक की पूरी कहानी!
AajTak
Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया है. इस साजिश में शामिल तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स आकाश, विशाल और आनंद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कई बड़े खुलासे किए हैं.
Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया है. इस साजिश में शामिल तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स आकाश, विशाल और आनंद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कई बड़े खुलासे किए हैं. सूत्रों के मुताबिक, सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी. दोनों के बीच पहले से अफेयर था.
आरोपियों से पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ है कि राज साजिश को अंजाम देने के लिए खुद कभी शिलांग नहीं गया. वो सिर्फ फोन के जरिए पूरे प्लान से जुड़ा रहा. लगातार सोनम और कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को दिशा-निर्देश देता रहा. उसके कहने पर शिलांग में पहले से मौजूद कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से सोनम मिली. इसके बाद सभी चेरापूंजी पहुंचे. वहां सोनम राजा रघुवंशी को एक सुनसान रास्ते पर ले गई. वहां पहले से मौजूद तीनों कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी.
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद चारों सोनम, आकाश, विशाल और आनंद शिलांग लौटे और फिर वहां से सीधे गुवाहाटी रवाना हो गए. गुवाहाटी में सभी ने एक दिन का स्टे किया और फिर अलग-अलग दिशा में निकल गए. लेकिन सोनम मेघालय पुलिस के शक के घेरे में आ चुकी थी. हत्या की शुरुआती जांच के दौरान ही पुलिस को शक हो गया था कि सोनम जिंदा है और इस मर्डर केस में उसका कोई बड़ा रोल है.
टेक्निकल सर्विलांस और सोनम की कॉल डिटेल्स खंगालने पर सामने आया कि वो लगातार राज कुशवाहा के संपर्क में थी. पुलिस को दोनों के बीच पुराने रिश्ते और अफेयर की भी पुष्टि हुई. इसके बाद जांच का रुख तेजी से बदला. अलग-अलग राज्यों में पुलिस की स्पेशल टीम ने छापेमारी करनी शुरू कर दी. सबसे पहले पुलिस की एक टीम ललितपुर पहुंची. वहां से आकाश राजपूत को दबोच लिया.
आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लाएगी मेघालय पुलिस
इसके बाद इंदौर से राज कुशवाहा और विशाल को गिरफ्तार किया गया. सोनम ने गाजीपुर में रविवार की देर रात सरेंडर कर दिया. वहीं पांचवां आरोपी आनंद, सागर से पकड़ा गया. स्थानीय पुलिस के साथ जरूरी कानूनी और कागजी कार्रवाही पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को आगे की जांच और पूछताछ के लिए शिलांग लाया जाएगा. वहां पुलिस कोर्ट में पेश करके अपने रिमांड में लेने की कोशिश करेगी.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







