
कैलिफोर्निया में गोलीबारी में 18 लोगों की मौत, 66 और 72 साल के हमलावरों के टारगेट पर थे अप्रवासी?
AajTak
18 लोगों की जान लेने वाले इन हमलों में संदिग्ध रिटायरमेंट की आयु के पुरुष थे, जो ऐसी गोलीबारी के विशिष्ट अपराधियों की तुलना में बहुत बड़े थे. अधिकारियों ने कहा कि आरोपी दो पुरुष, हू कैन ट्रान, 72, और चुनली झाओ, 66, ने सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल का इस्तेमाल किया था.
उत्तरी कैलिफोर्निया के मशरूम फार्मों में गोलीबारी में 18 लोगों की जान चली गई. अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी है. मामला शनिवार और सोमवार का है. जहां लॉस एंजिल्स क्षेत्र के एक डांस हॉल में शनिवार की रात 11 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें ज्यादातर एशियाई मूल के थे, और सात लोग सोमवार को कृषि श्रमिकों पर हमले में मारे गए थे, उनमें से कई सैन फ्रांसिस्को के पास हाफ मून बे के समुद्र तटीय शहर में रहे रहे अप्रवासी थे.
दोनों हमलों में संदिग्ध रिटायरमेंट की आयु के पुरुष थे, जो ऐसी गोलीबारी के विशिष्ट अपराधियों की तुलना में बहुत बड़े थे. अधिकारियों ने कहा कि आरोपी दो पुरुष, हू कैन ट्रान, 72, और चुनली झाओ, 66, ने सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल का इस्तेमाल किया था. दोनों हमलों के शिकार लोग अप्रवासी समुदायों से थे. एक ओर ट्रान ने लॉस एंजिल्स के पास मोंटेरे पार्क में ल्यूनर न्यू ईयर का जश्न मना रही बॉलरूम नर्तकियों पर गोली चलाई, और झाओ ने हाफ मून बे में 380 मील उत्तर में हिस्पैनिक और एशियाई मूल के फॉर्म वर्कर्स पर गोलियां चलाईं थीं.
ट्रान ने शनिवार की रात एक दूसरे डांस स्टूडियो पर भी हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन क्लब के संचालक से भिडंत को बाद उसे निहत्था कर दिया गया. अगली सुबह, उसने पुलिस के वाहन की चालक सीट पर खुद को गोली मार ली. वहीं झाओ को सोमवार शाम एक शेरिफ स्टेशन के बाहर गिरफ्तार किया गया था, जहां अधिकारियों ने कहा कि उसने हॉफ मून बे में गोलीबारी के तुरंत बाद आत्मसमर्पण किया था.
बता दें कि इससे पहले हाल ही में कैलिफोर्निया के गोशेन में एक घर में गोलीबारी हुई थी. जिसमें 17 वर्षीय मां और छह महीने के बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने इसे टारगेट किलिंग करार दिया था. तुलारे काउंटी के शेरिफ माइक बॉउड्रीक्स ने बताया था कि हार्वेस्ट रोड के 6800 ब्लॉक में छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना में दो थे, जो पकड़े नहीं गए. यह हिंसा नहीं, बल्कि टारगेट किलिंग थी.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







