
कैरिबियाई देशों से भारत कैसे चाहता है रिश्ते? PM मोदी ने दिया 7 प्वॉइंट का फॉर्मूला
AajTak
पीएम मोदी ने इस समिट को संबोधित करते कहा कि भारत और कैरीबियाई देशों के संबंधों को और मजबूत करने के लिए सात स्तंभों का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि भारत दरअसल कैरीबियाई देशों के साथ अपने संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय तीन देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव के तहत गुयाना में है. उन्होंने यहां दूसरे भारत-कैरिबियाई देशों के समिट में शिरकत की.
इस समिट को संबोधित करते हुए मोदी ने भारत और कैरिबियाई देशों के संबंधों को और मजबूत करने के लिए सात स्तंभों का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि भारत दरअसल कैरिबियाई देशों के साथ अपने संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं.
बता दें कि पीएम मोदी बुधवार को गुयाना पहुंचे थे. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का गुयाना का 56 साल में पहला दौरा था.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि CARICOM के मौजूदा अध्यक्ष ग्रेनेडा के प्रधानमंत्री डिकन मिशेल और
पीएम मोदी की सह अध्यक्षता में दूसरे भारत-CARICOM समिट का आयोजन हुआ. इस समिट में नेताओं ने आर्थिक सहयोग, कृषि, खाद्य सुरक्षा, हेल्थ, फार्मास्युटिकल्स और साइंस जैसे क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.
समिट के दौरान पीएम मोदी ने भारत और CARICOM के संबंधों को मजबूत करने के लिए सात स्तंभों का प्रस्ताव रखा. ये सात स्तंभ C-A-R-I-C-O-M पर आधारित हैं. ये सात स्तंभ C- क्षमता निर्माण, A- कृषि और खाद्य सुरक्षा, R- रिन्यूएबल एनर्जी एंड क्लाइट चेंज, I- इनोवेशन, टेक्नोलॉजी एवं व्यापार, C- क्रिकेट और संस्कृति, O- ओशन इकोनॉमी और M- मेडिसिन एंड हेल्थकेयर है.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.









