
'कैंसर की वैक्सीन तैयार', रूस ने मेडिकल साइंस में बड़े कारनामे का किया दावा, कहा- फ्री में लगाएंगे!
AajTak
रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि उन्होंने कैंसर की वैक्सीन विकसित कर ली है, जिसको वह अपने नागरिकों को मुफ्त में देंगे. डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के चीफ एंड्री काप्रिन ने कहा कि वैक्सीन का शॉट 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा.
रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि उन्होंने कैंसर की वैक्सीन विकसित कर ली है, जिसको वह अपने नागरिकों को मुफ्त में देंगे. डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के चीफ एंड्री काप्रिन ने कहा कि वैक्सीन का शॉट 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा.
रिपोर्ट के अनुसार, यह वैक्सीन कैंसर मरीजों के इलाज के लिए होगी. इसका इस्तेमाल ट्यूमर को बनने से रोकने के लिए नहीं होगा. रूस के वैज्ञानिकों द्वारा पहले दिए गए बयानों से पता चलता है कि हर शॉट व्यक्तिगत रूप से मरीज के लिए तैयार किया जाएगा, जो पश्चिमी देशों में विकसित हो रही कैंसर वैक्सीन्स के समान है.
हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो सका है कि यह वैक्सीन किस तरह के कैंसर का इलाज करेगी, इसकी प्रभावशीलता कितनी होगी या रूस इसे कैसे लागू करेगा. वहीं, वैक्सीन का नाम अभी तक सामने नहीं आया है.
रूस में बढ़ रही कैंसर मरीजों की संख्या
दुनिया के बाकी हिस्सों की तरह, रूस में भी कैंसर की दर बढ़ रही है. 2022 में कैंसर मरीजों के 635,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे. कहा जाता है कि रूस में कोलन, स्तन और फेफड़ों के कैंसर सबसे आम हैं.
व्यक्तिगत कैंसर वैक्सीन्स के जरिए इम्यून सिस्टम को यह सिखाना होता है कि वह उस मरीज के कैंसर से विशिष्ट प्रोटीनों को पहचान सके और उन पर प्रभाव डाल सके. इसके लिए, वैक्सीन्स एक मरीज के ट्यूमर से जीन संबंधी सामग्री, जिसे RNA कहा जाता है. उसका इस्तेमास करती हैं.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








