
केरल में फिर बेकाबू कोरोना की रफ्तार, 3 महीने के पीक पर, देश में आए 24 घंटे में 37 हजार से अधिक नए केस
AajTak
Coronavirus In India Updates: केरल में 26 मई के बाद यह पहली बार है जब एक दिन में सामने आए कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या 24 हजार से अधिक रही है. 26 मई को केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 28,798 नए मामले सामने आए थे.
देशभर में कम हो रहे कोरोना मामलों के बीच केरल में जानलेवा वायरस के नए मामलों की संख्या एक बार फिर बेकाबू हो गई है. मंगलवार को केरल में दैनिक मामले तीन महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गए, पिछले 24 घंटे में यहां 24,296 कोरोना केस दर्ज हुए. इसके साथ ही केरल में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38,51,984 हो गई, जबकि 173 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 19,757 पर पहुंच गई.More Related News

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












