
केट मिडलटन के पेट की हुई सर्जरी, दो हफ्ते बाद होगी अस्पताल से छुट्टी
AajTak
केंसिंग्टन पैलेस ने एक बयान जारी कर बताया कि राजकुमारी केट मिडलटन की लंदन में पेट की सर्जरी हुई है. वह इस सर्जरी के चलते दो हफ्ते तक अस्पताल में रहेंगी.
वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन की लंदन में पेट की सर्जरी हुई है. वह इस सर्जरी के चलते दो हफ्ते तक अस्पताल में रहेंगी.
'सफल रही केट की सर्जरी' बुधवार को केंसिंग्टन पैलेस ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि वेल्स की राजकुमारी की पेट की सर्जरी हुई है. वह दो हफ्ते तक अस्पताल में रहेंगी. बयान में कहा गया है कि ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकारी प्रिंस ऑफ वेल्स विलियम की 42 वर्षीय पत्नी को मंगलवार को मध्य लंदन के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. सर्जरी सफल रही और उम्मीद है कि घर लौटने से पहले वह दस से चौदह दिनों तक अस्पताल में रहेंगी. महल ने बताया कि डॉक्टर के अनुसार महल ने बताया कि राजकुमारी के ईस्टर (31 मार्च) के बाद तक सार्वजनिक कर्तव्यों पर लौटने की संभावनाएं बहुत कम हैं.
'सर्जरी के चलते स्थगित हुए कार्यक्रम' केंसिंग्टन पैलेस ने आगे कहा कि रॉयल हाइनेस पर अब केवल अपडेट जानकारी साझा की जाया करेगी. उम्मीद है कि जनता उनके बच्चों के लिए यथासंभव सामान्य स्थिति बनाए रखने की उनकी इच्छा को समझें और उनकी इच्छा है कि उनकी व्यक्तिगत चिकित्सा जानकारी निजी रहेगी. साथ ही उन्होंने लोगों से माफी भी मांगी है, क्योंकि सर्जरी के कारण आगे आने वाले उनके सभी कार्यक्रमों को स्थगित करना पड़ा है. वह जितनी जल्द हो सके उतनी जल्द स्वस्थ होकर लौटने की उम्मीद है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.










