
केजरीवाल ने आज दिल्ली में बुलाई भगवंत मान और उनके सभी मंत्रियों-विधायकों की बैठक, उधर पंजाब में सियासत गर्म
AajTak
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दिल्ली में हार के बाद अरविंद केजरीवाल द्वारा भगवंत मान, पंजाब के मंत्रियों और विधायकों को बैठक के लिए दिल्ली न बुलाकर, उन्हें खुद पंजाब जाना चाहिए था. उनके इस कदम से कांग्रेस के उस दावे को बल मिलता है कि पंजाब की सरकार दिल्ली से चलाई जा रही है और जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों की जगह AAP का 'आलाकमान' ही सर्वशक्तिमान है.
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों से मुलाकात करने वाले हैं. यह बैठक दिल्ली के कपूरथला हाउस में सुबह 11 बजे से होगी. केजरीवाल ने पंजाब के अपने नेताओं की यह बैठक पार्टी की राज्य इकाई में बढ़ते आंतरिक असंतोष की चर्चा के बीच बुलाई है. विपक्षी दलों- कांग्रेस और बीजेपी ने दावा किया है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल, भगवंत मान को पंजाब सीएम के पद से हटाने की तैयारी कर रहे हैं.
पार्टी सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल ने पंजाब के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों की यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनावों पर चर्चा करने और उनकी प्रतिक्रिया लेने के लिए बुलाई है. क्योंकि इन नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी उम्मीदवारों के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया था. पंजाब के सीएम भगवंत मान, उनकी कैबिनेट के मंत्री, सांसद, विधायक और AAP की राज्य इकाई के पदाधिकारियों सहित 200 से अधिक नेता चुनाव प्रचार के लिए हफ्तों तक दिल्ली में डेरा डाले हुए थे. पार्टी सूत्रों ने कहा कि बैठक का एजेंडा दिल्ली चुनाव परिणामों का विश्लेषण करना और 2027 की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाना है.
यह भी पढ़ें: 'भगवंत मान को पंजाब के CM पद से हटाने की तैयारी कर रही AAP', कांग्रेस नेता बाजवा का बड़ा दावा
आम आदमी पार्टी इसे भले ही संगठनात्मक बैठक बता रही हो, लेकिन इसने पंजाब में चुनावी वादों को पूरा करने में विफलता और केजरीवाल और मान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर पार्टी में अशांति की अटकलें तेज कर दीं. विपक्षी दलों ने पंजाब सरकार के प्रतिनिधियों की बैठक दिल्ली में आयोजित करने पर भी सवाल उठाया है. कांग्रेस का आरोप है कि पंजाब का शासन भगवंत मान नहीं, बल्कि दिल्ली में बैठे अरविंद केजरीवाल चला रहे हैं. इधर, भाजपा नेता तरुण चुघ ने दावा किया है कि पंजाब में मान सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है. दिल्ली के बीजेपी विधायक मजिंदर सिंह सिरसा ने भगवंत मान को आगाह किया है कि केजरीवाल उन्हें पद से हटाने की प्लानिंग कर रहे हैं.
प्रताप बाजवा ने किया AAP में टूट का दावा
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, 'पंजाब में 30 से अधिक AAP विधायक हमारे संपर्क में हैं.' जबकि गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मध्यावधि चुनाव की भविष्यवाणी की. उन्होंने कहा, 'यह इस पर निर्भर करता है कि कितने AAP विधायक पाला बदलते हैं. AAP विधायकों के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है, क्योंकि भाजपा का राज्य में कोई भविष्य नहीं है.'

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












