
'कुवैत-बहरीन US के बेस तबाह... अब्राहम लिंकन कैरियर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइल', ईरान का बड़ा दावा
AajTak
ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में भीषण जवाबी कार्रवाई का दावा किया है. तेहरान के अनुसार, कुवैत में स्थित अमेरिकी सैन्य बेस पूरी तरह से काम करना बंद कर चुका है और बहरीन में भी भारी नुकसान हुआ है. ईरान का दावा है कि इस संघर्ष में अब तक 560 अमेरिकी सैनिकों के हताहत होने की खबर है.
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में शुरू की गई जवाबी कार्रवाई को लेकर बड़े दावे किए हैं. IRGC ने कहा है कि ईरानी सेना के नए सिरे से मिसाइल और ड्रोन हमलों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान हुआ है. उन्होंने दावा किया है कि अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया है और अब तक 560 अमेरिकी सैनिकों के हताहत मारे गए हैं. IRGC के बयान के अनुसार, कुवैत में अमेरिकी नौसैनिक बेस (अली अल-सलेम एयर बेस) को पूरी तरह से डिकमीशन (बंद) कर दिया गया है. ईरानी सेना का कहना है कि इस अमेरिकी बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों से हमला किया गया, जिससे बुनियादी ढांचा नष्ट हो गया और बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक हताहत हुए हैं.
'इस्तेमाल के लायक नहीं हैं बेस'
ईरान के दावों के अनुसार, कुवैत में अमेरिकी ठिकाने पर किए गए हमले इतने घातक थे कि वह बेस अब इस्तेमाल के लायक नहीं बचा है. बहरीन में अमेरिकी नौसेना का प्रमुख बेस (नेवल सपोर्ट एक्टिविटी बहरीन, जहां US फिफ्थ फ्लीट का हेडक्वार्टर है) पर ड्रोनों से हमला किया गया, जिससे कमांड सेंटर और सपोर्ट स्ट्रक्चर को भारी नुकसान हुआ है.
'युद्धपोत पर दागीं चार मिसाइलें' ईरान ने समुद्र में भी अपनी ताकत दिखाते हुए अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन पर चार मिसाइलें दागने का दावा किया है. ईरान का कहना है कि उसके सुरक्षाबल ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया जो कि सफल रहा. इस हमले में अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को भारी नुकसान हुआ है. ईरान के आंकड़ों के मुताबिक, इस पूरी संघर्ष में अब तक 560 अमेरिकी सैनिक या तो मारे गए हैं या घायल हुए हैं. तेहरान ने इन हमलों को अपनी संप्रभुता की रक्षा और दुश्मनों को करारा जवाब देने वाली एक बड़ी कामयाबी के रूप में पेश किया है.
वहीं, इससे पहले ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने दावा किया था कि दोनों देशों के बीच सशस्त्र तनाव बढ़ने के बाद उसने कई देशों में स्थित 14 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. इन हमलों में सैकड़ों अमेरिकी सैनिक मारे गए. हालांकि, वाशिंगटन ने इस दावे को खारिज कर दिया है.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







