
'कुतुब मीनार की मस्जिद में ASI ने बंद करवाई नमाज', इमाम का दावा
AajTak
कुतुब मीनार के मसले पर आज कोर्ट में सुनवाई होनी है. इससे पहले कुतुब मीनार की मस्जिद के मौलाना शेर मोहम्मद ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि ASI ने कुतुब मीनार में नमाज पढ़ना बंद करवा दिया है. मौलाना ने कहा कि 13 मई जुम्मा (शुक्रवार) से कुतुब मीनार में नमाज पढ़ना बंद करवा दिया गया है.
कुतुब मीनार के मसले पर आज कोर्ट में सुनवाई होनी है. इससे पहले कुतुब मीनार की मस्जिद के इमाम शेर मोहम्मद ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि ASI ने कुतुब मीनार में नमाज पढ़ना बंद करवा दिया है. इमाम ने कहा कि 13 मई जुम्मा (शुक्रवार) से कुतुब मीनार में नमाज पढ़ना बंद करवा दिया गया है.
इमाम ने कहा कि 13 मई को एक गार्ड आया था, उसने बोला की ASI की टीम आई है जिसने मुझे बुलाया है. फिर ASI वालों ने मुझसे कहा कि आज से यहां नमाज नहीं पढ़ी जाएगी. हमने कहा की हम सिर्फ 4 लोग हैं हमें पढ़ने दें, बाकी बाहरी लोग नहीं आयेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि आज से यहां नमाज नहीं होगी. वजह पूछे जाने पर वे बोले कि ऊपर से ऑर्डर आया है.
2016 में दोबारा शुरू हुई थी नमाज
बता दें कि कुतुब मीनार के मुख्य गेट के दाएं तरफ बनी एक मुगलकालीन छोटी मस्जिद में नमाज होती थी. कहा जा रहा है कि अब इस नमाज पर भारतीय पुरातत्व विभाग ने प्रतिबंध लगा दिया है.
एएसआई के पूर्व अधिकारियों की मानें तो 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान नमाज पर प्रतिबंध लगाया गया था क्योंकि नमाजियों के पास आर्कलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया का नमाज पढ़ने से संबंधित कोई अनुमति पत्र नहीं था.
साल 2016 में इस छोटी मस्जिद में एक बार फिर नमाज शुरू हो गई थी. शुरुआत में इस छोटी मस्जिद में तकरीबन 4 से 5 लोग नमाज पढ़ते थे लेकिन धीरे-धीरे नमाजियों की संख्या 40 से 50 तक पहुंच गई थी.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












