
'किसी प्रधानमंत्री को यहां आने में 4 दशक लग गए...', कुवैत में प्रवासी भारतीयों से बोले पीएम मोदी
AajTak
पीएम मोदी ने कहा कि आपमें से कितने ही साथी पीढ़ियों से कुवैत में ही रह रहे हैं, कइयों का यहीं पर जन्म हुआ है, हर साल सैकड़ों भारतीय आपके समूह में जुड़ते जाते हैं, आपने कुवैत के समाज में भारतीयता का तड़का लगाया है, आपने कुवैत के कैनवस पर भारतीयता का रंग भरा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत की यात्रा पर हैं, इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आप सभी को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे मेरे सामने 'मिनी हिंदुस्तान' उमड़ आया है. जहां हर क्षेत्र के लोग मेरे सामने नजर आ रहे हैं, लेकिन सभी के दिल में एक ही गूंज है- भारत माता की जय...
कुवैत सिटी में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अभी आप क्रिसमस और न्यू-ईयर की तैयारी कर रहे हैं. मैं आप सभी को क्रिसमस, न्यूईयर औऱ देश के कोने-कोने में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों की बधाई देता हूं. आज निजी रूप से मेरे लिए ये पल बहुत खास है, क्योंकि 43 साल यानी 4 दशक से भी ज्यादा समय बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री कुवैत आया है. आपको भारत से यहां आना है तो सिर्फ 4 घंटे लगते हैं, लेकिन किसी पीएम को यहां आने में 4 दशक लग गए. पीएम मोदी ने कहा कि आपमें से कितने ही साथी कई पीढ़ियों से कुवैत में ही रह रहे हैं, कइयों का यहीं पर जन्म हुआ है, हर साल सैकड़ों भारतीय आपके समूह में जुड़ते जाते हैं, आपने कुवैत के समाज में भारतीयता का तड़का लगाया है, आपने कुवैत के कैनवास पर भारतीयता का रंग भरा है. इसलिए मैं आज यहां सिर्फ आपसे मिलने ही नहीं आया हूं, बल्कि आप सभी की उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने के लिए आया हूं.
'आप कुवैत की अगली पीढ़ी को मजबूत कर रहे'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि थोड़ी देर पहले ही मेरी यहां काम करने वाले प्रोफेशनल्स से मुलाकात हुई है. आपमें से जो टीचर्स हैं, वो लोग कुवैत की अगली पीढ़ी को मजबूत कर रहे हैं. जो आर्किटेक्ट हैं वो कुवैत के इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहे हैं. जब भी मैं कुवैत की लीडरशिप से बात करता हूं तो वो आप सभी की बहुत तारीफ करते हैं. कुवैत के नागरिक भी आप सभी भारतीयों की मेहनत, ईमानदारी और स्किल की वजह से आपका बहुत मान-सम्मान करते हैं.
'गुजरात से कुवैत के व्यापारियों का संबंध'
पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई के बाजारों में भी कुवैत की पहचान है, गुजरात से कुवैत के व्यापारियों का संबंध है, पहले भारतीय करेंसी कुवैत में चलती थी. कुवैत की यादों से हमारा वर्तमान जुड़ा है. भारत और कुवैत के नागरिकों ने संकटकाल में भी एक दूसरे की हमेशा मदद की है, कोरोना महामारी के दौरान दोनों देशों ने हर स्तर पर एक दूसरे की मदद की है, जब भारत को सबसे ज्यादा जरूरत पड़ी तो कुवैत ने हिंदुस्तान को लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई दी. हिज हाईनेस क्राउन प्रिंस ने सभी को आगे आकर काम करने के लिए प्रेरित किया. भातर ने भी कुवैत को वैक्सीन और मेडिकल टीम भेजकर इस संकट से सामना करने का साहस दिया. इसी साल जून में यहां कुवैत में इतना बड़ा हादसा हुआ- जो अग्निकांड हुआ, इसमें अनेक भारतीयों ने अपना जीवन खोया, जब मुझे ये खबर मिली तो काफी चिंता हुई, लेकिन उस समय कुवैत सरकार ने जैसा सहयोग किया वो भाई ही कर सकता है.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






