किसी की शादी तो किसी का बच्चा, इन सितारों की पर्सनल लाइफ पर हुए बड़े दावे
AajTak
सलमान खान ही नहीं कई सेलेब्स को लेकर इस तरह के खुलासे हो चुके हैं. कभी अचानक आकर किसी ने सेलेब की पत्नी, गर्लफ्रेंड होने का दावा किया है तो किसी ने उनके बच्चे होने की खबर फैलाई. इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं मालूम, मगर इसे लेकर खूब सुर्खियां बनीं.
सेलेब्रिटी टैग के साथ स्टारडम आता है. लेकिन कभी कभी स्टार्स को बड़ा नाम होने का खामियाजा भी भुगतना पड़ता है. सेलेब्स की हर एक्टिविटी पर ट्रोल्स की निगाहें होती हैं. सेलेब्स कुछ भी करें ट्रोल्स हर वक्त आलोचना करने का मौका ढूंढते हैं. कई दफा मनगढ़ंत कहानियां पेश कर सेलेब्स के खिलाफ माहौल बनाया जाता है. अपने भाई अरबाज खान के शो में आकर सलमान खान ने खुलासा किया कि एक ट्रोल ने ऐसा दावा किया था कि सलमान खान की दुबई में पत्नी और एक बच्चा है. इस दावे पर सलमान ने हैरानी भी जताई. वैसे सलमान खान ही नहीं कई सेलेब्स को लेकर इस तरह के खुलासे हो चुके हैं. कभी अचानक आकर किसी ने सेलेब की पत्नी, गर्लफ्रेंड होने का दावा किया है तो किसी ने उनके बच्चे होने की खबर फैलाई. इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं मालूम, मगर इसे लेकर खूब सुर्खियां बनीं.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












