
किसानों ने भारत बंद को बताया सफल, जानिए अलग-अलग शहरों में कैसा रहा असर
AajTak
संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यह बंद लोगों की आजीविका के मुद्दों को राष्ट्रीय एजेंडे में वापस लाने में सफल रहा है. इससे मजदूर-किसान एकता और मजबूत हुई है.
न्यूनतम सर्मथन मूल्य पर कानून बनाने सहित अपनी कई मांगों को लेकर आज किसान संगठनों ने भारत बंद बुलाया था. किसान संगठनों द्वारा देर शाम जारी किए गए प्रेस रिलीज में किसानों ने शुक्रवार को बुलाए गए भारत बंद को सफल बताया है. किसानों ने ग्रामीण भारत में बंद को व्यापक और सफल बताते हुए कहा है कि उनका यह संघर्ष पूरे भारत में किसानों, श्रमिकों और ग्रामीणों के गुस्से को दर्शाता है.
संयुक्त किसान मोर्चा ने क्या कहा
संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यह बंद लोगों की आजीविका के मुद्दों को राष्ट्रीय एजेंडे में वापस लाने में सफल रहा है. साथ ही इससे मजदूर-किसान एकता और मजबूत हुई है. किसान संगठन एसकेएम ने एमएसपी, ऋण माफी, सहित कई मुद्दे पर नीतियों में बदलाव तक आंदोलन तेज करने की बात कही है. अब 18 फरवरी को एसकेएम की पंजाब इकाई की बैठक, और उसके बाद राजधानी दिल्ली में एनसीसी और जीबी की बैठक होगी. आइये जानते हैं कैसा रहा किसानों द्वारा बुलाया गया भारत बंद का देश भर में असर -
ग्रेटर नोएडा के किसानों ने किया पैदल मार्च
भारत बंद को लेकर ग्रेटर नोएडा में किसानों ने पैदल मार्च निकाला. किसानों में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ गुस्सा दिखाई दिया. भारत बंद का समर्थन करते हुए प्रदर्शन में महिलाएं और किसान शामिल रहे. किसानों ने अल्फा वन गोल चक्कर से परी चौक तक पैदल मार्च निकाला था. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बाहरी पुलिस बल मौके पर तैनात रही.
फतेहाबाद में दिखा असर

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.







