
किलर बन गया चाइनीज मांझा, 7 और 4 साल के बच्चों के गर्दन में फंसा, गला कटने से दोनों की मौत
AajTak
मकर सक्रांति के दिन मध्य प्रदेश और गुजरात में पतंग उड़ाने वाले चाइनीज मांझे से दो मासूम बच्चों की गर्दन कट गई. इस कारण उनकी मौत हो गई. दोनों ही बच्चे अपने-अपने पिता के साथ बाइक पर सवार थे. उस दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ.
मकर सक्रांति के दिन चाइनीज मांझा दो मासूम बच्चों के लिए काल बनकर आया. दोनों बच्चों की चाइनीज मांझे से गर्दन कटी और उनकी मौत हो गई. एक मामला मध्य प्रदेश के धार का है. तो वहीं, दूसरी घटना गुजरात के महिसागर जिले की है. दोनों मासूमों की उम्र महज सात और चार साल थी. दोनों ही मामलों में बच्चे अपने पिता के साथ बाइक पर सवार थे. तभी यह हादसा हो गया.
पहले मामले में धार जिले में बच्चा अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था. तभी रास्ते में चाइनीज मांझे से उसकी गर्दन कट गई. आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, घटना हटवारा चौक की है. 14 जनवरी को लोग मकर सक्रांति को उपलक्ष्य में पतंगबाजी कर रहे थे. रहां रहने वाले विनोद चौहान किसी काम के सिलसिले में घर से निकले. उनके 7 साल के बेटे ने भी साथ चलने की जिद गई. विनोद ने उसे भी बाइक पर बैठाया और घर से निकल पड़े. लेकिन उन्हें नहीं पता था कि रास्ते में उनके लिए क्या होने वाला है.
चाइनीज मांझे से कटी 7 साल के मासूम की गर्दन
विनोद बाइक चला रहे थे. तभी हटवारा चौक के पास पतंग उड़ाने वाला चाइनीज मांझा लटका हुआ था. विनोद को वो मांझा दिखाई नहीं दिया क्योंकि मांझा काफी बारीक था. बच्चा बाइक में आगे की तरफ बैठा हुआ था. तभी चाइनीज मांझे से उसकी गर्दन कट गई. विनोद ने यह देखते ही तुरंत बाइक रोकी. खून से लथपथ अपने बेटे को निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मामले में शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) रवींद्र वास्केल ने कहा कि जिन लोगों के पास चाइनीज डोर या धारदार डोर होगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. धार की सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) रोशनी पाटीदार ने कहा कि प्रशासन ने पिछले दस दिनों में चीनी मांझा के खिलाफ अभियान चलाया है. उन्होंने कहा, 'यह एक दुखद घटना है. हमने टीमें गठित की हैं और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है.'

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.





