
कितना टिकाऊ होगा ट्रंप का गाजा प्लान? टू-स्टेट, हमास, वेस्ट बैंक जैसे कई विवाद अब तक अनसुलझे
AajTak
ट्रंप के गाजा प्लान में युद्धविराम, बंधकों की रिहाई और हमास का निरस्त्रीकरण शामिल है. हालांकि, प्लान में टू-स्टेट सॉल्यूशन, वेस्ट बैंक की स्थिति और फंडिंग जैसे जटिल मुद्दों पर स्पष्टता नहीं है. गाजा के पुनर्निर्माण के लिए भारी फंडिंग की जरूरत है लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि कौन देश कितना पैसा देगा और उनकी शर्तें क्या होंगी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से प्रस्तावित 20-सूत्रीय गाजा शांति योजना (Gaza Peace Plan) के शुरुआती चरण पर इजरायल और हमास की सहमति के बाद क्षेत्र में शांति की उम्मीद जगी है. इस योजना का पहला चरण, जिसमें बंधकों की रिहाई और युद्धविराम शामिल था, लागू हो चुका है.
हालांकि, ट्रंप का महत्वाकांक्षी प्लान कहां तक सफल रहेगा और कब तक टिकेगा, इसे लेकर संदेह बना हुआ है. इसकी एक बड़ी वजह कई मूलभूत और जटिल मुद्दों का अभी भी अनसुलझा होना है.
ट्रंप का गाजा प्लान शहर को 'आतंकवाद-मुक्त' क्षेत्र बनाने, बड़े पैमाने पर पुनर्निर्माण करने और हमास का पूर्ण निरस्त्रीकरण करने पर केंद्रित है. इसमें तुरंत संघर्ष विराम, बंधकों (Hostages) की रिहाई और कैदियों की अदला-बदली शामिल है. लेकिन, अभी भी बहुत से विवादित मुद्दों को लेकर संशय बरकरार है जिसमें शामिल हैं-
इजरायल-फिलिस्तीन विवाद की सबसे बड़ी जड़ है फिलिस्तीनियों के लिए एक अलग राष्ट्र. इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष को समाप्त करने के लिए लंबे समय से 'टू-स्टेट सॉल्यूसन' यानी कि इजरायल और एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राष्ट्र का एक साथ शांतिपूर्वक सह-अस्तित्व को सबसे बेहतर रास्ता माना जाता रहा है.
ट्रंप की योजना में टू स्टेट सॉल्यूशन के तहत फिलिस्तीनी राष्ट्र की स्थापना को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है. प्लान में कहा गया है कि पीस प्लान फिलिस्तीनी राष्ट्र के लिए एक विश्वसनीय रास्ता तैयार करेगा हालांकि, इसमें फिलिस्तीनी राष्ट्र की सीमाओं, राजधानी (पूर्वी यरुशलम) और कब्जे वाले इलाकों से इजरायल की वापसी जैसे मुद्दों पर स्पष्टता नहीं है.
ट्रंप के प्लान में हमास के पूर्ण निरस्त्रीकरण और भविष्य के शासन में हमास की कोई भूमिका नहीं होने की स्पष्ट मांग है. हमास इस मांग को आंशिक रूप से स्वीकार कर रहा है. उसका कहना है कि वो भारी हथियार छोड़ने को तैयार है लेकिन कुछ हथियार अपने पास रखने की मांग पर अड़ा है. उसका कहना है कि उसे अपनी सुरक्षा और प्रतिरोध का अधिकार है. लेकिन नेतन्याहू साफ कर चुके हैं कि गाजा से सभी तरह के हथियार हटाए जाने होंगे.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






