
काश, सीट ना बदली होती तो मेरा भाई जिंदा होता..., प्लेन क्रैश में जिंदा बची लड़की की दर्दनाक कहानी
AajTak
साल 1995 के दिसंबर महीने में न्यू जर्सी से कोलंबिया जा रहा एक विमान पहाड़ी इलाके में क्रैश हो गया. विमान में 155 लोग सवार थे, जिनमें सिर्फ चार लोग ही जिंदा बच पाए. इन लोगों में एक बच्ची और उसके पिता भी शामिल थे. उसी बच्ची ने हादसे के बाद का अनुभव साझा किया था, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा.
नेपाल के पोखरा में रविवार को प्लेन क्रैश में 70 लोगों की जान चली गई. दो यात्री अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. येति एयरलाइंस का विमान एटीआर-72 काठमांडू से यात्रियों को लेकर पोखरा जा रहा था. पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग से कुछ मिनटों पहले ही यह हादसा हो गया.
काठमांडू एयरपोर्ट से जब लोग विमान में सवार हुए होंगे तो किसी ने ऐसी दर्दनाक मौत की कल्पना भी नहीं की होगी. इस क्रैश में फ्लाइट क्रू से लेकर यात्रियों तक, किसी के भी बचने की उम्मीद नहीं है. हालांकि, दुनिया में ऐसे कई विमान क्रैश हुए हैं, जिनमें कुछ किस्मत के धनी लोग जिंदा बचकर घर पहुंच गए.
विमान के हादसों में इंसान अगर जिंदा भी बच जाए तो जिंदगी भर उसके लिए यह डरावने सपने जैसा रहता है. क्रैश में बचने वाले जब अपना अनुभव साझा करते हैं तो सुनने वालों के रोंगटे तक खड़े हो जाते हैं.
ऐसी ही कहानी मिशेल डूसन (Michelle Dussan) की भी है, जो कोलंबिया में साल 1995 के दिसंबर महीने में हुए प्लेन क्रैश में पिता के साथ जिंदा बच गई थीं. जबकि उनकी मां, भाई और एक चचेरा भाई उस हादसे में नहीं बच पाया था. मिशेल ने जो अपना अनुभव बयां किया, वह वाकई में काफी भयावह है.
विमान में बैठने तक, उस दिन सबकुछ ऐसा था मिशेल ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि, ''मेरा बचपन एकदम शानदार था. मैं न्यू जर्सी में पैदा हुई और वहीं पली-बढ़ी. साल 1995 में मेरे छठे जन्मदिन के करीब एक महीने बाद दिसंबर में हमारा पूरा परिवार एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने कोलंबिया जाने की तैयारी कर रहा था. यह पहली बार था, जब मैं फ्लाइट से कहीं जा रही थी.''
मिशेल ने बताया कि, "हम लोग जल्दी-जल्दी एयरपोर्ट पहुंचे. विमान ने थोड़ी देरी के साथ उड़ान भरी. उड़ान भरने के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था. मैंने अपने भाई से विंडो सीट लेने के लिए झगड़ा भी किया. इसके बाद मुझे कुछ याद नहीं है. हालांकि, मेरे पिता को थोड़ा बहुत जरूर याद हैं. वे बताते हैं कि उस समय पूरी फ्लाइट में लोग चीख रहे थे, मदद मांग रहे थे.''

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










