
काश पटेल का कद घटा, ट्रंप सरकार में FTA के निदेशक पद से हटाए गए
AajTak
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता हैरिसन फील्ड्स ने कहा कि सीनेट की पुष्टि के इंतजार के दौरान काश पटेल का एटीएफ नेतृत्व एक अस्थायी था. काश पटेल अब एफबीआई में अपनी भूमिका में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और बेहतरीन नतीजे दे रहे हैं.
एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल (Kash Patel) को अल्कोहल, तंबाकू, फायरआर्म्स और विस्फोटक ब्यूरो (ATF) के कार्यवाहक प्रमुख के पद से हटा दिया गया है. रॉयटर्स ने बताया कि यह जानकारी सूत्रों से मिली है. उनकी जगह सेना सचिव डेनियल ड्रिस्कॉल को नियुक्त किया गया है. यह बदलाव न्याय विभाग के अंदर नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच हुआ है.
पटेल को 24 फरवरी को एटीएफ के कार्यवाहक प्रमुख के रूप में शपथ दिलाई गई, जो कि एफबीआई निदेशक के रूप में शपथ लेने के तीन दिन बाद की बात है. एक ही वक्त में न्याय विभाग की दो प्रमुख इकाइयों का नेतृत्व करने के लिए एक शख्स को चुना जाना असामान्य था. न्याय विभाग के एक अधिकारी ने पटेल को हटाए जाने की पुष्टि की और कहा कि इसका उनके परफॉर्मेंस से कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि, इस फैसले के लिए कोई वजह नहीं बताई गई.
हटाए जाने के बावजूद, काश पटेल का नाम बुधवार दोपहर तक एटीएफ की वेबसाइट पर कार्यवाहक निदेशक के रूप में नजर आता रहा और 7 अप्रैल की प्रेस रिलीज में भी उनका जिक्र किया गया. मार्च में, उन्होंने एटीएफ कर्मचारियों को संबोधित एक नोट पोस्ट किया था, जिसमें इसे "कार्यवाहक निदेशक का स्पेशल मैसेज" बताया गया था. एसोसिएटेड प्रेस से बात करने वाले एक सूत्र के मुताबिक, सीनियर एटीएफ अधिकारियों को बुधवार को ही नेतृत्व परिवर्तन के बारे में पता चला.
यह भी पढ़ें: काश पटेल ने ली FBI डायरेक्टर पद की शपथ, भगवद गीता पर हाथ रखकर संभाली जिम्मेदारी
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता हैरिसन फील्ड्स ने कहा कि सीनेट की पुष्टि के इंतजार के दौरान काश पटेल का एटीएफ नेतृत्व एक अस्थायी था. उन्होंने कहा, "काश पटेल अब एफबीआई में अपनी भूमिका में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और बेहतरीन नतीजे दे रहे हैं."
डैनियल ड्रिस्कॉल कौन हैं?

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.








