
काबुल में खुलेगा अफगान-हिन्दू रिसर्च सेंटर! नए दौर में भारत अफगानिस्तान संबंध, कई प्रोजेक्ट पर काम करेगा इंडिया
AajTak
भारत अफगानिस्तान में अफगान-हिन्दू रिसर्च सेंटर खोलने जा रहा है. इसकी घोषणा अफगानिस्तान तालिबान के एक बड़े मंत्री ने की है. तालिबान के नेता अताउल्लाह ओमारी ने गुरुवार को काबुल में भारत के नए राजदूत करण यादव से मुलाकात की है. इस दौरान दोनों के बीच अफगानिस्तान के कई प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई.
भारत और अफगानिस्तान के बीच संबंधों में एक अहम पॉजिटिव मोड़ देखने को मिल रहा है. भारत अफगानिस्तान में 'अफगान-हिन्दू' रिसर्च सेंटर खोलने जा रहा है. इसके अलावा भारत अफगानिस्तान में कृषि क्षेत्र में बड़ा काम करने जा रहा है. भारत अफगानिस्तान के एग्रीकल्चर सेक्टर को सुधारने के लिए वहां अधिकारियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन ट्रेनिंग देगा.
गुरुवार को अफगानिस्तान के कृषि, सिंचाई और पशुधन मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमारी ने काबुल स्थित भारतीय दूतावास में भारत के राजदूत करण यादव से मुलाकात की. हाल ही में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री और तालिबानी नेता अमीर खान मुत्ताकी ने नए दिल्ली का एक सप्ताह का दौरा किया था.
इसके बाद भारत ने एक साहसिक कदम उठाते हुए काबुल में अपने राजनयिक मिशन को फिर से स्थापित किया है. इसके बाद भारत ने विदेश सेवा के अधिकारी करण यादव को अफगानिस्तान में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है.
अफगानिस्तान में लंबे समय तक सेवाएं दे चुके तेज तर्रार अफसर करण यादव से अफगान-तालिबान का नेतृत्व मुलाकात कर रहा है. गुरुवार को अफगानिस्तान के कृषि मंत्री अताउल्लाह ओमारी ने करण यादव से मुलाकात की.
इस मुलाकात पर अफगानिस्तान ने बड़ा बयान जारी किया है. अफगानिस्तान ने कहा है कि अताउल्लाह ओमारी और करण यादव ने कृषि, सिंचाई, पशुधन, कृषि उत्पादों के निर्यात और मशीनीकृत कृषि उपकरणों के आयात जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की.
कृषि मंत्रालय के एक बयान के अनुसार अताउल्लाह ओमारी ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के अनुकूल ढलने में देश की मदद के लिए जलवायु-प्रतिरोधी फसल विकसित करने के लिए रिसर्च पर जोर दिया.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








