
काबुल धमाके से हिली दुनिया! ब्रिटेन ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, फ्रांस का भी बड़ा एक्शन
AajTak
Kabul Blasts: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एयरपोर्ट के पास गुरुवार को हुए दो धमाकों से दुनिया हिल गई. कुछ ही मिनटों के अंतराल पर हुए ब्लास्ट्स में अमेरिकी नागरिकों समेत 13 लोगों की मौत हो गई.
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एयरपोर्ट के पास गुरुवार को हुए दो धमाकों से दुनिया हिल गई. कुछ ही मिनटों के अंतराल पर हुए ब्लास्ट्स में अमेरिकी नागरिकों समेत 13 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा, कई घायलों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है. काबुल में हुए धमाकों से पहले अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों ने इसकी आशंका भी जताई थी. धमाके के बाद काबुल एयरपोर्ट और उसके आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भागते हुए नजर आए.
आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.








