
काबुल एयरपोर्ट पर धमाका भारतीयों को लाने के मिशन में बड़ा झटका!
AajTak
काबुल एयरपोर्ट के गेट पर सीरियल ब्लास्ट की खबर है. अमेरिकी मीडिया अल जजीरा के मुताबिक हादसे में 13 लोगों की मौत की खबर है. अल जजीरा के मुताबिक यह एक आत्मघाती हमला है.
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत, अमेरिका समेत कई देश बड़े स्तर पर रेस्क्यू मिशन चला रहे हैं. लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकालने का काम लगातार जारी है. इस बीच, काबुल में सीरियल ब्लास्ट की खबर है. अमेरिकी मीडिया अल जजीरा के मुताबिक 15 लोगों के घायल होने की खबर है. वहीं बच्चों समेत 13 लोगों के हादसे में मरने की पुष्टि हुई है. अल जजीरा के मुताबिक यह एक आत्मघाती हमला है. पेंटागन ने हमले की पुष्टि की है. इससे पहले, इटली के एक सैन्य विमान के काबुल एयरपोर्ट से उड़ने के बाद उसपर फायरिंग की गई थी. हालांकि, इस घटना में विमान को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा था. धमाके के बाद अब वहां से लोगों को निकाले जा रहे अभियानों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रहा है. जिस तरह अल जजीरा का कहना है कि यह एक आत्मघाती हमला है, ऐसे में अमेरिका ने सबसे पहले एक एडवाइजरी जारी कर के अपने लोगों के एयरपोर्ट के आस पास नहीं जाने की हिदायत दी है. ऐसे में माना जा रहा है कि भारतीयों को लाने के मिशन को भी एक बड़ा झटका लग सकता है. पढ़ें-- अफगानिस्तान के वो अहम चेहरे, जिनके दम पर खेली जा रही है शह और मात की पूरी बाज़ी आपको बता दें कि अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया समेत तमाम देशों की ओर से पहले ही हमले की चेतावनी दे दी गई थी और अपने नागरिकों से कहा था कि वे एयरपोर्ट से दूर चले जाएं. काबुल एयरपोर्ट पर कंट्रोल के लिए तालिबान, तुर्की और अमेरिका में तनाव की स्थिति बनी हुई है. तालिबान की धमकी से इतर अमेरिका खुद ही इस दिन पूरी तरह से अफगानिस्तान छोड़ने का मन बना चुका है. कई नाटो देश भी ऐसा ही करने जा रहे हैं, ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा हो रहा है कि इनके बाद काबुल एयरपोर्ट का कंट्रोल किसके पास रहेगा.
आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.








