
कानपुरः रेपिस्ट से 'दोस्ती' की सजा, सिपाहियों को 7 दिन 2-2 घंटे राइफल लेकर दौड़ने का आदेश
AajTak
धर्मेंद्र और प्रेमपाल नाम के सिपाहियों ने बच्ची से रेप करने वाले पूर्व इस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी के साथ पूरी यारी निभाई थी. इस मामले में दोनों को दोषी पाया गया है. सजा के तौर पर दोनों सिपाहियों को सुबह दो- दो घंटे तक रायफल लेकर पुलिस लाइन में दौड़ लगानी होगी.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में फंसे रिटायर्ड इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी को निजी कार से पेशी पर ले जाने के मामले में जांच पूरी हो गई है. इस मामले पुलिस विभाग के दो सिपाहियों को दोषी पाया गया है. दोनों सिपाहियों को सात दिन रायफल लेकर दौड़ाने की सजा दी गई है.More Related News

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












