
'कागज पर लिखकर देने को तैयार हूं...', यूरोप पर हमले को लेकर क्या बोले पुतिन
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस समय कलेक्टिव सिक्योरिटी ट्रीटी ऑर्गेजनाइजेशन (सीएसटीओ) समिट के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हैं. उन्होंने बिश्केक में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई तीखे सवालों के जवाब दिए.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी कोशिश में हैं कि रूस और यूक्रेन का युद्ध किसी भी कीमत पर खत्म हो जाए. यूरोप भी रूस पर पूरा दबाव बना रहा है कि वह यूक्रेन जंग से पीछे हट जाए. इस बीच यूरोप और रूस के रिश्ते लगातार रसातल पर जा रहे हैं. कहा ये भी जा रहा था कि यूरोप को लेकर रूस के राष्ट्रपति पुतिन कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं.
लेकिन अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूरोप पर हमला करने की उनकी कभी कोई मंशा नहीं रही. पुतिन ने कहा कि वह यह बात पेपर पर लिखकर दे सकते हैं कि वह यूरोप पर कभी हमला नहीं करेंगे.
किर्गिस्तान पहुंचे पुतिन ने कहा कि हो सकता है यूरोपीय नेता बस अपनी जनता के लिए एक वहम खड़ा करना चाहते हों. या फिर हथियार बनाने वाली कंपनियों की जी-हजूरी कर रहे हों. लेकिन हमारे लिए ये सरासर बकवास है.
पुतिन ने कहा कि अगर यूरोपीय देश चाहते हैं तो वह कागज पर लिखित में गारंटी देने को तैयार हैं कि वह नाटो या यूरोप पर हमला नहीं करेंगे.
पुतिन ने यह बयान क्यों दिया?
दरअसल एक पत्रकार ने पुतिन से ट्रंप के 28 प्वॉइंट पीस प्लान का जिक्र किया था, जिसमें रूस से No Attack on Europe की लिखित गारंटी मांगी गई है. का लिखित गारंटी मांगा गया था. पुतिन ने इसे हास्यास्पद बताया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








