
कांग्रेस MP धीरज साहू के ठिकानों पर IT की रेड, मिला करोड़ों कैश
AajTak
कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों में आयकर विभाग के छापेमारी में करोड़ों की नकदी बरामद की गई है। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया में इसको लेकर तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आई है। जहां एक तरफ लोग कांग्रेस पार्टी को ही इसको लेकर निशाना बना रहे हैं, दूसरी ओर, भाजपा भी इस मुद्दे को कांग्रेस को कोसने में पीछे नहीं दिखाई दे रही है। वहीं एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा ने रविवार को कहा कि बरामद किए गए 176 बैग में से 140 की गिनती की जा चुकी है, बाकी बचे बैग की गिनती भी जारी है।

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












