
कांग्रेस नेताओं से आज मुलाकात करेंगी सोनिया गांधी, मानसूत्र सत्र की रणनीति पर करेंगी चर्चा
AajTak
कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, आज होने वाली बैठक में पार्टी के सभी महासचिव शामिल रहेंगे. इसके अलावा राज्य प्रभारी, पीसीसी अध्यक्ष भी एआईसीसी मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में शामिल होंगे.
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद के आगामी मानसून सत्र की रणनीति पर चर्चा करने के लिए आज पार्टी के सीनियर नेताओं से मुलाकात करेंगी. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस चाहती है कि मानसून सत्र में अहम मुद्दों पर चर्चा हो. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ सोनिया गांधी 10 जनपथ पर बैठक करेंगी. इस दौरान पार्टी की ओर से दोनों सदनों के नेता शामिल होंगे.
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस मानसून सत्र में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना, भारत-चीन सीमा मुद्दे, मुद्रास्फीति, बेरोजगारी, विभिन्न राज्यों में बाढ़ जैसे मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश करेगी. इनमें से कई ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें लेकर मुखर रही है.
भारत जोड़ो यात्रा और अगले कार्यक्रमों पर भी बैठक में हो सकती है चर्चा
कहा ये भी जा रहा है कि ये बैठक भारत जोड़ो यात्रा और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि 21 जुलाई को पार्टी की रणनीति क्या होगी, इस पर भी चर्चा होगी जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी के सामने पेश होंगी.
ईडी के सामने राहुल गांधी के पेश होने पर कांग्रेस ने ताकत का प्रदर्शन किया था. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में 13 जून से 21 जून तक लगातार विरोध प्रदर्शन किया था जब राहुल गांधी ईडी के सामने पेश हुए थे.
मानसून सत्र में एजेंसियों के दुरुपयोग का भी उठ सकता है मामला

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










