
कांगो में UN पीसकीपिंग का हिस्सा बनी भारतीय सेना के जवानों ने विद्रोहियों के हमले को किया नाकाम
AajTak
कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में शामिल भारतीय सेना के जवानों पर विद्रोहियों ने हमला कर दिया. जैसे ही हमला हुआ भारतीय सैनिकों ने ना केवल डटकर मुकाबला किया बल्कि विद्रोहियों को खदेड़ भी दिया.
अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना के भारतीय जवानों पर हमला कर दिया. यह हमला 22 मई को अचानक किया गया था.
इस हमले के दौरान विद्रोहियों ने गोलाबारी की और संयुक्त राष्ट्र और कांगो आर्मी की ठिकानों पर कब्जा करने की कोशिश की. MONUSCO में भारतीय सेना की एक टुकड़ी भी शांति-मिशन के तहत शामिल थी. जैसे ही हमला हुआ भारतीय सैनिकों ने ना केवल डटकर मुकाबला किया बल्कि विद्रोहियों को खदेड़ भी दिया. इस जवाबी कारवाई में भारतीय सेना की मदद, दूसरे देशों के सैनिकों ने भी की जो इस शांति मिशन का हिस्सा है. MONUSCO के मुताबिक, विद्रोहियों के खिलाफ दो अटैक हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया गया.
UNSC ने जारी किया बयान
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने 24 मई को हमले की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया और इसे "शांति सैनिकों को निशाना बनाकर जानबूझकर हमला" बताया है. इसमें कहा गया है कि इस तरह के हमले अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत युद्ध अपराध हो सकते हैं. सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने कांगो के अधिकारियों से ऐसे हमलों की जांच करने के लिए भी कहा है. साथ ही UNSC ने अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने और संबंधित सैन्य योगदान देने वाले देश को प्रगति से अवगत कराने के लिए भी कहा है.
संयुक्त राष्ट्र के आदेश के अनुसार, भारतीय सैनिक संघर्षग्रस्त क्षेत्र में शांति बहाल करने में अपना योगदान दे रहे हैं. कांगो में जिस तरह शांतिरक्षक सैनिकों पर हमले हो रहे हैं उन्हें देखते हुए उनकी आम नागरिकों की रक्षा करने की क्षमता पर ही सवाल उठाए जाने लगे हैं.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








