
कहां से आया माफिया? क्या होता है स्ट्रक्चर?... और कैसे करता है काम? जानें, मुकम्मल कहानी
AajTak
मैं हूं डॉन... माफिया राज को ग्लैमराइज करने वाला ये डायलॉग आपने कई बार देखा सुना और शेयर किया होगा. कौन है ये डॉन, कहां से आया? डॉन या माफिया का अगर आप मुंबईया कनेक्शन मानते हैं या इसे प्रयागराज-पूर्वांचल की पैदाइश समझते हैं तो जरा ठहरिए. डॉन या माफिया जैसे शब्दों का तो हमने तो सिर्फ इस्तेमाल किया है. असली Mafia तो पैदा हुआ है भारत से 6000 KM दूर, समंदर किनारे बसे इस शहर की मिट्टी में...
रक्त से सने, रंगबाजी से रंगे और थ्रिलर की कंपकंपी देने वाले माफिया, डॉन और अंडरवर्ल्ड जैसे शब्दों का सफर शुरू होता है भूमध्य सागर में बसी आईलैंड सिटी सिसली से. उत्तरी अफ्रीका और यूरोप के बीच बसा सिसली खूबसूरत समुद्री तटों वाला एक शहर है. लेकिन इस शहर की जमीन से संगठित अपराध की वो कहानी शुरू हुई जिसने दुनिया को माफिया शब्द दिया. वो माफिया जो क्राइम की अंतहीन दुनिया का बेताज बादशाह था और जिसकी हनक को चुनौती देने का मतलब था सीधा मौत से टकराना.
भारत के गुंडे दाऊद इब्राहिम, छोटा राजन, अतीक अहमद, अशरफ, मुख्तार, बृजेश, बजरंगी और न जाने कितने टुटपूंजिए क्रिमिनल इसी सिसली शहर के गैंगवार से पैदा हुए माफिया, डॉन और अंडरवर्ल्ड जैसे शब्दों का टाइटल अपने नाम के आगे पीछे लगाकर भौकाल बनाते रहे हैं. एक दौर था, जब प्रयागराज में अतीक और अशरफ के शूटआउट जैसी घटनाएं सिसली और अमेरिका के न्यूयॉर्क, बफैलो जैसे शहरों में आम थीं.
क्या है माफिया की कहानी? सिसली से निकलकर अमेरिका तक कैसे पहुंचा ये गिरोह? अपराधियों के इस साम्राज्य ने कैसे दो विश्व युद्धों के दौरान दो देशों इटली और अमेरिका में अपनी सामानांतर सरकार बना ली? और कैसे एक समय इस माफिया की मुट्ठी में जज, नेता, सीनेटर, पत्रकार, बिल्डर, गैम्बलर, वेश्याघरों के मालिक कैद रहते थे.
कैसे पनपा माफिया?
माफिया दरअसल संगठित अपराध को अंजाम देने वाले एक गिरोह का नाम है. सबसे पहले माफिया ने अपने पैर इटली में जमाए. सिसली में माफिया फलने-फूलने की कहानी कई साल पुरानी है. 19वीं सदी के मध्य तक सिसली पर कई विदेशी ताकतों ने शासन किया. कहा जाता है कि सिसली पर रोमन, अरब, फ्रेंच और स्पैनिश शक्तियों ने कई सौ साल तक शासन किया. इस दौरान स्थानीय लोगों का जीवन संघर्षों से भरा था. इन्हीं संघर्षों को चुनौती देते हुए सिसली के लोग एकजुट हुए और अपना एक संगठन बना लिया. इस संगठन का काम अपने सदस्यों की स्थानीय लैंडलॉर्ड और विदेशी ताकतों से रक्षा करना, उन्हें न्याय देना और दिलवाना था. ये ग्रुप खानदान और परिवार के आधार पर अपनी पहचान बना रहे थे.
माफिया का मतलब क्या?

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







