
'कश्मीर समेत सभी मुद्दों पर भारत के साथ बातचीत को तैयार', बोले PAK के विदेश मंत्री इशाक डार
AajTak
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर समेत सभी मुद्दों पर भारत से वार्ता को तैयार है. डार ने स्वीकार किया कि उन्हें अमेरिका से भारत के साथ सीज़फायर को लेकर कॉल आया था. साथ ही कहा कि पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता.
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान, कश्मीर समेत सभी लंबित मुद्दों पर भारत से बातचीत के लिए तैयार है. इस्लामाबाद में पाकिस्तानी संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए डार ने कहा कि जब भी बातचीत होगी, वह सिर्फ़ कश्मीर पर ही नहीं, बल्कि सभी मुद्दों पर होगी. हालांकि, भारत की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि पाकिस्तान से वार्ता केवल पीओके की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही होगी.
इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान शुरू से ही इस बात पर अडिग है कि बातचीत किसी एक एजेंडे पर केंद्रित नहीं होगी. उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान ने मध्यस्थता की मांग नहीं की थी, बल्कि तटस्थ स्थान पर बैठक का प्रस्ताव उन्हें मिला था. उन्होंने दावा किया कि हमें एक तटस्थ जगह पर बैठने के लिए कहा गया था और मैंने कहा कि अगर ऐसा है तो हम तैयार हैं.
उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि उन्हें अमेरिका से भारत के साथ सीज़फायर के लिए कॉल आया था. डार ने कहा कि मैंने अमेरिका को बताया था कि पाकिस्तान भारत के साथ युद्ध नहीं चाहता.
बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था. इसमें आतंकियों ने लोगों से धर्म पूछकर उन्हें निशाना बनाया. इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हुई थी, इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल अटैक किया. इसके जवाब में पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया.
हालांकि 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता हुआ और चार दिन तक चले ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद युद्धविराम लागू किया गया.इशाक डार ने कहा कि भारत के साथ हुआ यह समझौता अब भी बरकरार है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री की पाकिस्तान यात्रा का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







