
कश्मीर में बर्फबारी से लुढ़केगा दिल्ली का पारा, IMD ने घने कोहरे की दी चेतावनी
AajTak
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली और इससे सटे मैदानी क्षेत्रों के लिए अगले तीन दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना जताई है. इसके साथ ही, न्यूनतम तापमान में 3°C तक की गिरावट होने की संभावना है. 16 नवंबर को, उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम न्यूनतम तापमान दिल्ली रिज में 11°C दर्ज किया गया.
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले कुछ दिनों में तेज सर्दी का आगाज होने वाला है. कारण, जम्मू-कश्मीर और ऊपरी हिमालय में हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बर्फबारी हुई है, जिससे दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सर्द हवाएं चलने की संभावना है. अगले कुछ दिनों में पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली इन हवाओं के कारण नमी और ठंड में बढ़ोतरी होगी.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली और इससे सटे मैदानी क्षेत्रों के लिए अगले तीन दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना जताई है. इसके साथ ही, न्यूनतम तापमान में 3°C तक की गिरावट होने की संभावना है. 16 नवंबर को, उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम न्यूनतम तापमान दिल्ली रिज में 11°C दर्ज किया गया.
दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान 11 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. इसी के साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और हिमालयीन पश्चिम बंगाल के लिए अगले पांच दिनों में घना से अत्यंत घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है. इन क्षेत्रों में कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आएगी, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है.
हालात को देखते हुए, नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और कोहरे के चलते वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें. ठंड के असर से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. IMD की भविष्यवाणी को ध्यान में रखते हुए आने वाले दिनों में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सर्दी का प्रभाव और अधिक गहरा सकता है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







