
कश्मीर छोड़ पहले अपना घर संभालें, अब पाकिस्तानी मीडिया ने सरकार को दी नसीहत
AajTak
पाकिस्तान के एक बड़े अखबार ने अपने एक लेख में कहा है कि खस्ताहाल पाकिस्तान को कश्मीर का मसला छोड़ अपना घर संभालना चाहिए. पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है इसलिए उसे कश्मीर का मसला ठंडे बस्ते में डाल देना चाहिए. लेख में भारत-पाकिस्तान से जुड़ी कई ऐसी बातों का खुलासा भी किया गया है जो अब तक पब्लिक डोमेन में नहीं थीं.
हर तरफ से संकट से घिरे पाकिस्तान का भारत के प्रति रवैया नरम पड़ता दिख रहा है. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने हाल ही में कहा कि दोनों पड़ोसियों को शांति से रहना चाहिए और तरक्की पर ध्यान देना चाहिए. हालांकि, शहबाज कश्मीर मुद्दे का फिर से जिक्र करने से नहीं चूके और उन्होंने कह दिया कि कश्मीर में मानवाधिकारों का उल्लंघन बंद होना चाहिए. पाकिस्तानी मीडिया ने पीएम मोदी की तारीफ में लेख प्रकाशित करने के बाद अब शहबाज शरीफ सरकार को हिदायत दे डाली है कि पाकिस्तान को कश्मीर का मुद्दा ठंडे बस्ते में डालकर अपना घर संभालना चाहिए.
पाकिस्तान के प्रमुख अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून में विदेश मामलों के पत्रकार कामरान यूसुफ का एक ऑपिनियन लेख छपा है जिसमें वो कश्मीर को लेकर पाकिस्तान को सलाह देते नजर आए हैं.
यूसुफ हाल ही में सेवानिवृत जनरल कमर जावेद बाजवा से मिले हैं. इस मुलाकात में उन्हें भारत- पाकिस्तान संबंधों को लेकर कई ऐसी बातें पता चलीं जो अब तक पब्लिक डोमेन में नहीं थीं. लेख में यूसुफ ने उन सभी बातों का जिक्र किया है. लेख में उन्होंने खुलासा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी को अप्रैल 2021 में दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों का एक नया अध्याय खोलने के प्रयासों के तहत पाकिस्तान की यात्रा करनी थी.
वह लिखते हैं, 'तत्कालीन डीजी आईएसआई लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बीच बैकचैनल वार्ता के कई दौर चले थे जिसके बाद पीएम की पाकिस्तान यात्रा की योजना बनी थी. वार्ता के प्रयासों के कारण ही फरवरी 2021 में विवादित कश्मीर क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम समझौते का नवीनीकरण हुआ. यह घोषणा आश्चर्यजनक थी क्योंकि दोनों देशों के बीच कोई औपचारिक बातचीत नहीं हो रही थी. कई साल बाद दोनों देशों ने इस्लामाबाद और नई दिल्ली में एक साथ बयान जारी किए.'
यूसुफ लिखते हैं कि अगस्त 2019 में भारत ने एकतरफा रूप से जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दिया था जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बहुत बढ़ गया था. पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया में राजनयिक संबंधों को डाउनग्रेड कर दिया और भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को निलंबित कर दिया. ऐसे में दोनों देशों के बीच युद्धविराम की घोषणा आश्चर्यजनक थी.
युद्धविराम के नवीनीकरण के बाद विश्वास बहाल करने के उपायों के तहत दोनों देशों को मार्च में व्यापार संबंधों को फिर से शुरू करना था. और इसके बाद पीएम मोदी का पाकिस्तान में औचक दौरा निर्धारित था.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








