
कर्मचारियों की कटेगी 10% सैलरी, घटेगी मंत्रियों की संख्या... कंगाली से उबरने के लिए PAK ने चला आखिरी दांव
AajTak
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने देश को आर्थिक संकट से निपटने के लिए नेशनल ऑस्टेरिटी कमेटी का गठन किया है. कमेटी सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10% की कटौती समेत तमाम उपायों पर विचार कर रही है. इतना ही नहीं कमेटी ने मंत्रालयों-विभागों के खर्च में 15% की कटौती का प्रस्ताव रखा है. साथ ही मंत्रियों की संख्या कम करने की सलाह दी है.
आर्थिक संकट और महंगाई से जूझ रहे पाकिस्तान कंगाली की कगार पर पहुंच गया है. ऐसे में पाकिस्तान अब आर्थिक संकट से उबरने के लिए तमाम दांव चल रहा है. कभी वह अमेरिका, चीन और अरब देशों से 'भीख का कटोरा' लेकर आर्थिक मदद मांग रहा है, तो कभी पड़ोसी देशों के साथ शांति स्थापित करने की बात कर रहा है. इन सबके बीच पाकिस्तान ने अब सरकारी कर्मचारियों की सैलरी काटने का फैसला किया है.
द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ की बनाई हुई नेशनल ऑस्टेरिटी कमेटी आर्थिक संकट से उबरने के लिए तमाम उपायों पर विचार कर रही है. कमेटी ने सरकारी कर्मचारियों की सैलरी 10% तक काटने का भी प्रस्ताव दिया है. इतना ही नहीं कमेटी ने मंत्रालयों-विभागों के खर्च में 15% की कटौती का प्रस्ताव रखा है. साथ ही मंत्रियों की संख्या कम करने की सलाह दी है. कमेटी ने सरकार के सलाहकारों की संख्या को 78 से घटाकर 30 करने की भी सिफारिश की है. जबकि बाकी बिना पैसे के काम करेंगे.
दिन ब दिन खराब हो रही हालत पाकिस्तान की हालत खराब होती जा रही है. पाकिस्तान में आटे-प्याज जैसी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो रहा है. आलम ये है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था का दम फूल रहा है. गंभीर आर्थिक संकट झेल रहा पाकिस्तान विदेशों की दया पर निर्भर हो गया है. आर्थिक तंगहाली झेल रहे पाकिस्तान के लिए हर एक दिन संकट भरा गुजर रहा है. पाकिस्तान की माली हालत यह है कि पाकिस्तान के पास एक महीने के आयात के लिए भी पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार नहीं है. सऊदी अरब, यूएई से कर्ज लेने के बाद भी पाकिस्तान के ऊपर डिफॉल्ट होने का खतरा मंडरा रहा है.
पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार साल 2014 के स्तर पर पहुंच चुका है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान के पास केवल तीन हफ्तों के लायक ही विदेशी मुद्रा भंडार बचा है. वहीं महंगाई दर 25 फीसदी के करीब है. इस बीच गेहूं संकट ने देश में आटे का अकाल ला दिया है. यहां आटे की कीमत 150 रुपये प्रति किलो से ज्यादा हो गई है. रोटी के लिए मारामारी की तस्वीरें और वीडियो देश की खस्ता हालत की साफ तस्वीर पेश कर रही है. लोग आटे से लदे ट्रकों का कई किलोमीटर पीछा कर रहे हैं, तो एक-एक बोरी के लिए लोग आपस में बड़ झगड़ रहे हैं.
कंगाली की कगार पर अर्थव्यवस्था महंगाई और विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के चलते लड़खड़ाई पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था कंगाली की कगार पर पहुंच गई है. पहले से ही कर्ज तले दबे देश की सरकार अब दूसरे देशों और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से मदद मांग रही है, लेकिन उसे लोन देने के लिए कोई तैयार नजर नहीं आ रहा है. एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान में नकदी संकट इस कदर गहरा गया है कि शिपिंग एजेंटों ने भी चेतावनी दे दी है कि विदेशी शिपिंग कंपनियां उसके लिए अपनी सेवाएं बंद करने पर विचार कर रही हैं.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







