
'कराची, लाहौर में उड़ान भरना खतरनाक', ईयू की एजेंसी ने जारी की चेतावनी तो भड़का पाकिस्तान
AajTak
पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. वहां अंतरराष्ट्रीय विमानों का उड़ान भरना भी खतरे से खाली नहीं रह गया है. इसे देखते हुए यूरोपीय एजेंसी ने एक चेतावनी जारी कर एयरलाइंस को खतरे के बारे में आगाह किया था. इस चेतावनी को लेकर पाकिस्तान भड़क गया है.
पाकिस्तान के एयर स्पेस में उड़ान भरना विमानों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है. रविवार को यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी (EASA) ने पाकिस्तान के कई शहरों के एयर स्पेस में कम ऊंचाई पर उड़ान भरते समय यूरोपीय एयरलाइंस को 'हाई रिस्क' की चेतावनी दी थी. EASA ने एयरलाइंस को चेताते हुए कहा था कि लाहौर और कराची के ऊपर से उड़ान भरते समय विमानों को एफएल 260 ऊंचाई (26,000 फीट) से नीचे न उड़ाया जाए. इस चेतावनी पर पाकिस्तान भड़क गया है.
रविवार देर शाम पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAA) ने इन दावों को खारिज कर दिया. प्राधिकरण ने कहा कि देश का हवाई क्षेत्र सभी वाणिज्यिक उड़ानों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है.
सीएए के प्रवक्ता ने कहा, 'ईएएसए ने पाकिस्तान को यूरोपीय एयरलाइंस के लिए किसी भी खतरे के बारे में सूचित नहीं किया है.'
हिंसक समूह विमानों को पहुंचा सकते हैं नुकसान
EASA ने यूरोपीय एयरलाइंस को चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान के कुछ हिंसक समूहों के पास विमानों को नुकसान पहुंचाने वाले हथियार हैं जो खतरा पैदा कर सकते हैं.
यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया था, 'नागरिक उड्डयन के लिए लगातार संभावित खतरा बना हुआ है, जिसके कारण 260 से नीचे की ऊंचाई पर विमानों को उड़ाने में उच्च जोखिम है.'

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









