
कम्युनिस्ट और नेशनलिस्ट के बीच 22 साल चला वो गृहयुद्ध जिससे जन्मा नया देश ताइवान!
AajTak
ताइवान और चीन के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. चीन और ताइवान में 70 साल से भी ज्यादा पुराना विवाद है. ताइवान खुद को अलग देश मानता है, जबकि चीन उसे अपना हिस्सा बताता है. 1949 से पहले तक ताइवान देश नहीं हुआ करता था. वामपंथियों से लड़ाई में जब राष्ट्रवादियों की हार हुई, तो वो इस द्वीप पर आकर बस गए और इसे अलग देश घोषित कर दिया.
अमेरिकी सदन की नेता नैंसी पेलोसी ताइवान क्या पहुंची, चीन भड़क गया. चीन पहले से ही पेलोसी के दौरे को लेकर धमकी दे रहा था. लेकिन मंगलवार रात जब नैंसी पेलोसी का विमान ताइवान की राजधानी ताइपे में उतरा, तो चीन की चिढ़ और बढ़ गई.
चीन ने पेलोसी की इस यात्रा को 'बहुत खतरनाक' बताया है. चीन के उप विदेश मंत्री झाई शेंग ने धमकाते हुए कहा कि अमेरिका इस गलती की सजा भुगतेगा. उन्होंने कहा कि ये बहुत खतरनाक कदम है और इसके गंभीर नतीजे होंगे. चीन चुपचाप नहीं बैठेगा.
पेलोसी की यात्रा को लेकर चीन इसलिए चिढ़ा हुआ है, क्योंकि वो ताइवान को अपना हिस्सा मानता है. जबकि, ताइवान खुद को अलग देश मानता है. ताइवान का अपना संविधान है. वहां अपनी चुनी हुई सरकार है. लेकिन आज से 73 साल पहले तक ताइवान अलग देश नहीं था. ताइवान पर कभी चीनी राजवंश का राज हुआ करता था. बाद में ये जापान के हाथ में चला गया. दूसरे विश्व युद्ध के बाद चीन ने कब्जा कर लिया. और फिर राष्ट्रवाद बनाम वामपंथ की लड़ाई ने इसे अलग देश बना दिया.
ताइवान की कहानी कैसे शुरू हुई? ये जानने से पहले इसका भूगोल समझ लेते हैं. ताइवान चीन के दक्षिण पूर्वी तट से 100 मील यानी लगभग 160 किलोमीटर दूर स्थित एक द्वीप है. इसका क्षेत्र 35,980 वर्ग किलोमीटर है. यहां की आबादी 2.36 करोड़ के आसपास है. ताइवान में मंदारीन चीनी, मिन नान चीनी और हक्का भाषा बोली जाती है. ताओ, बौद्ध और ईसाई यहां के प्रमुख धर्म हैं.
अब कहानी ताइवान की...
साल 1542. पुर्तगाली यात्रियों से भरा जहाज जापान जा रहा था. ये जहाज एक छोटे से द्वीप पर आया. ये द्वीप बहुत ज्यादा खूबसूरत था. इन पुर्तगालियों ने इसे 'इल्हा फरमोसा' नाम दिया, जिसका मतलब 'खूबसूरत द्वीप' होता है. पश्चिमी दुनिया में दूसरे विश्व युद्ध तक ताइवान को फरमोसा के नाम से ही जाना जाता था.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.





