
कमीशन के लिए कहते थे 'शुकराना'... पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर की गिरफ्तारी की Inside story
AajTak
पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर रहे विजय सिंगला के खिलाफ एक अधिकारी ने शिकायत की थी. इसके बाद एक ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. लिहाजा सारे सबूत एकत्र किए गए. इसके बाद भगवंत मान ने विजय सिंगला को अपनी कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को अपनी कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद सीएम भगवंत मान ने एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म ईमानदार सिस्टम कायम करने के लिए हुआ है. अरविंद केजरीवाल ने हमेशा कहा है कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे, चाहे कोई अपना हो या बेगाना. आपको बता दें कि ये कार्रवाई अचानक नहीं हुई. इसके लिए सारे प्रूफ जुटाए गए. हर शिकायत की बारीकी से जांच की गई. इसके बाद सीएम मान ने विजय सिंगला को बर्खास्त किया. इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर मामला दर्ज कर NCB ने विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है.
आम आदमी पार्टी का जन्म ईमानदार सिस्टम कायम करने के लिए हुआ है...@ArvindKejriwal जी ने हमेशा कहा है कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे चाहे कोई अपना हो या बेगाना स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिलते ही तुरंत बर्खास्त किया...साथ ही FIR के आदेश दिए pic.twitter.com/0g9nqGteHb
शिकायत से लेकर गिरफ्तारी की कहानी
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने करीब 10 दिन पहले सीएम ऑफिस में विजय सिंगला के खिलाफ शिकायत दी थी. इसमें कहा गया था कि विजय सिंगला अधिकारियों से ठेके पर एक फीसदी कमीशन की मांग कर रहे हैं. साथ ही वह भ्रष्टाचार में भी लिप्त हैं. लेकिन सीएम ने प्रूफ के साथ पूरी जानकारी मांगी. साथ ही सीएम भगवंत मान ने अधिकारी को भरोसा दिलाया कि किसी भी मंत्री से उन्हें डरने की ज़रूरत नहीं है. भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी शख्स को बख़्शा नहीं जाएगा.
इसके बाद अधिकारी की सहायता से एक ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. इसमें निकल कर आया कि मंत्री विजय सिंगला और उनकी ख़ास पहचान वाले ठेके पर एक परसेंट कमीशन की मांग कर रहे थे. बाकयदा इसकी रिकॉर्डिंग की गई. फिर पूरे सबूत मिलने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्शन लिया. सूत्रों की मानें तो भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त करने से पहले वह रिकॉर्डिंग भी सुनाई.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












