
कमला हैरिस के पति ने माना- पहली पत्नी को दिया था धोखा, नैनी के साथ था रिलेशनशिप!
AajTak
सीएनएन से बात करते हुए डगलस एम्हॉफ ने कहा- मेरी पहली शादी के दौरान, मेरे कारण केर्स्टिन और मैं कुछ कठिन समय से गुजरे. मैंने अपने किए की जिम्मेदारी ली और उसके बाद के वर्षों में, हम दोनों ने एक फैमिली के रूप में अपनी कमियों पर काम किया और मजबूत होकर उभरे.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस के पति डगलस एम्हॉफ ने अपनी पहली पत्नी को धोखा देने की बात स्वीकार की है. एक ब्रिटिश टैब्लॉइड में दावा किया गया था कि उन्होंने एक बार अपनी फैमिली नैनी (बच्चों की देखभाल करने वाली सहायिका) को गर्भवती कर दिया था. द डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, एम्हॉफ का एक सुनहरे बालों वाली नैनी, नाजेन नायलर के साथ संबंध था. वह उसी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी, जहां उनके दोनों बच्चे पढ़ते थे.
यह 15 वर्ष से अधिक समय पहले हुआ था, जबकि एम्हॉफ तब अपनी तत्कालीन पत्नी, केर्स्टिन के साथ शादी के बंधन में थे. दोनों का डाइवोर्स नहीं हुआ था. इस मामले से परिचित डगलस एम्हॉफ के एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया कि नायलर गर्भवती हो गई थी, लेकिन उसने बच्चे को जन्म नहीं देने का फैसला किया. एम्हॉफ ने सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में, नाजेन नायलर का नाम लिए बिना या गर्भावस्था का जिक्र किए बिना अपनी पहली पत्नी को चीट करने की बात स्वीकार की.
यह भी पढ़ें: 'वह पहले भारतीय थीं अब अचानक से अश्वेत हो गईं...', कमला हैरिस पर ट्रंप की नस्लीय टिप्पणी
सीएनएन से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरी पहली शादी के दौरान, मेरे कारण केर्स्टिन और मैं कुछ कठिन समय से गुजरे. मैंने अपने किए की जिम्मेदारी ली और उसके बाद के वर्षों में, हम दोनों ने एक फैमिली के रूप में अपनी कमियों पर काम किया और मजबूत होकर उभरे.' इस बीच, उनकी पहली पत्नी केर्स्टिन ने शनिवार को एक बयान में कहा, 'डग और मैंने कई साल पहले कई कारणों से अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया था. लेकिन वह हमारे बच्चों के लिए एक महान पिता हैं, मेरे लिए एक बहुत अच्छे मित्र बने हुए हैं. डग, कमला और मैंने मिलकर जो मिक्स्ड फैमिली बनाई है, उस पर मुझे वास्तव में गर्व है.'
यह भी पढ़ें: Elon Musk ने पोस्ट किया कमला हैरिस का Deepfake Video, क्या होगी उन पर कोई कार्रवाई?
सीएनएन ने एक सूत्र का हवाला देते हुए बताया कि डगलस एम्हॉफ द्वारा अपनी पहली पत्नी को चीट करने के मामले का खुलासा 4 साल पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन के जांच पैनल के सामने हुआ था, जब उन्होंने 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के लिए कमला हैरिस को अपने डिप्टी रूप में चुना था. बता दें कि कमला हैरिस और डगलस एम्हॉफ 2013 में एकदूसरे से मिले और 2014 में शादी की थी. दोनों के कोई बच्चे नहीं हैं. यहूदी मूल के डगलस क्रेग एम्हॉफ पेशे से वकील हैं. कमला हैरिस भी वकालत के पेशे से जुड़ी रही हैं.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







