
कभी मुसीबत पर ट्रंप ने मेड-इन-इंडिया दवा के लिए किया था कॉल...अब US ने मेडिसिन पर लगाया 100% टैक्स
AajTak
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अक्टूबर से आयातित ब्रांडेड और पेटेंट वाली दवाओं पर 100% टैक्स लगाने की घोषणा की है. कोविड-19 के दौरान भारत से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन मंगाने वाले ट्रंप ने अब विदेशों पर निर्भरता कम करने का फैसला किया है.जानिए ट्रंप के इस नये कदम से क्या भारत की फार्मा इंडस्ट्री पर कोई असर पड़ेगा?
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अक्टूबर से आयातित ब्रांडेड और पेटेंट वाली दवाओं पर 100% टैक्स लगाने की घोषणा की है. इसका मकसद अमेरिकी कंपनियों को देश में दवा बनाने के लिए प्रोत्साहित करना और विदेशों पर निर्भरता कम करना है. सोचिए, एक वो भी वक्त था जब 2020 में ट्रंप ने कोविड-19 के दौरान भारत से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन मंगाई थी. उस वक्त ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ग्रेट' और 'रियल गुड' कहकर आभार जता रहे थे.
कभी इस दवा के लिए ट्रंप ने किया था कॉल
साल 2020 में दुनिया में नया वायरस फैला था और कोई पुख्ता दवा नहीं थी. तब मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन को कोविड मरीजों के इलाज में शामिल किया गया. ICMR ने भी कुछ मामलों में इसे इस्तेमाल करने की सलाह दी थी. ट्रंप ने उस समय कहा था कि मैंने आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात की. भारत बड़ी मात्रा में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन बनाता है. भारत इसे गंभीरता से देख रहा है.
लेकिन उस समय अमेरिका में 3.6 लाख कोविड केस और करीब 10,000 मौतें हो चुकी थीं. ट्रंप ने भारत को धमकी भी दी थी कि अगर दवाइयां नहीं मिलीं तो जवाबी कार्रवाई होगी. बाद में उन्होंने रुख बदल लिया और दिसंबर 2021 में कहा कि मैंने लाखों डोज खरीदी. 29 मिलियन से ज्यादा. मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की, बहुत सी हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन भारत से आई. उन्होंने बहुत अच्छा सहयोग किया. बता दें कि पहली खेप गुजरात से अमेरिका भेजी गई, तब अमेरिका में 4 लाख से ज्यादा केस और 13,000 से ज्यादा मौतें रिकॉर्ड हो चुकी थीं.
नए टैक्स का भारत की दवा एक्सपोर्ट पर असर
भारत अमेरिका को अपनी दवाओं का तीसरा हिस्सा एक्सपोर्ट करता है. ज्यादातर दवाएं जेनेरिक हैं इसलिए नए टैक्स से उन्हें ज्यादा नुकसान नहीं होगा. लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि स्पेशलिटी और कॉम्प्लेक्स जेनेरिक दवाओं पर इस टैक्स का असर पड़ सकता है. FY24 में भारत ने अमेरिका को 8.7 बिलियन डॉलर (करीब 76,113 करोड़ रुपये) की दवाएं भेजीं जो भारत के कुल एक्सपोर्ट का 11% है. Choice Institutional Equities के मुताबिक, ब्रांडेड और पेटेंट वाली दवाओं पर 100% अमेरिकी टैक्स से भारतीय फार्मा कंपनियों को नुकसान हो सकता है. अमेरिका भारत की दवा एक्सपोर्ट का लगभग 35% हिस्सा लेता है, जो FY25 में 10 बिलियन डॉलर के करीब है.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






