
कभी पश्चिमी मुल्कों से भी ज्यादा 'बोल्ड' था ईरान, पढ़ें- कैसे एक क्रांति से बन गया कट्टर इस्लामिक मुल्क
AajTak
इजरायल पर ईरान के हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव गहरा गया है. ईरान ने इजरायल के साथ-साथ अमेरिका को भी चेतावनी दी है. ईरान आज कट्टर इस्लामिक मुल्क है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वहां पश्चिमी मुल्कों से भी ज्यादा खुलापन था. आइए पढ़ते हैं बोल्ड ईरान के कट्टर बनने की कहानी...
लगभग साढ़े 16 लाख वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैले ईरान की वजह से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है. ईरान ने रविवार रात इजरायल पर तीन सौ से ज्यादा मिसाइलों और ड्रोन से हमला कर दिया. हालांकि, इजरायल ने ईरान की 99 फीसदी मिसाइलें और ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है.
ईरान ने ये हमला 1 अप्रैल को सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी कॉन्सुलेट पर हुए हवाई हमले के जवाब में किया. 14 अप्रैल को इजरायल पर हमले के बाद ईरान ने कहा कि उसका मकसद पूरा हो गया है और अब आगे और हमले करने की जरूरत नहीं है.
हालांकि, तनाव अब बढ़ता जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र में ईरानी राजदूत ने कहा कि अगर इजरायल की तरफ से एक और गलती हुई, तो ईरान की प्रतिक्रिया काफी गंभीर होगी.
ईरान ने सिर्फ इजरायल ही नहीं, बल्कि अमेरिका को भी धमकी दी है. ईरान ने कहा कि ये लड़ाई उसकी और इजरायल की है, और इस सबसे अमेरिका को दूर रहना चाहिए.
हालांकि, आज ईरान जैसा है, कुछ दशकों पहले तक वो ऐसा नहीं था. ईरान की इजरायल से भी अच्छी दोस्ती थी. और अमेरिका से भी. इतना ही नहीं, एक समय ऐसा था जब ईरान अमेरिका और यूरोपीय देशों की तरह खुले विचारों वाला था. लेकिन आज वो एक कट्टर इस्लामिक मुल्क है, जहां हिजाब न पहनने पर भी सजा दे दी जाती है.
कभी ऐसा हुआ करता था ईरान

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






