
'कभी नहीं कहा पूरा ब्रिटेन नस्लवादी है', कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने अपने बयान पर दी सफाई
AajTak
अमेरिकी न्यूज प्रोग्राम 'द डेली शो' पर ट्रेवर नूह ने कहा था कि सुनक पर तंज कसे गए. ब्रिटेन में उनकी टिप्पणियों की आलोचना की गई, जिसमें पूर्व चांसलर और पाकिस्तानी मूल के कंजरवेटिव पार्टी के नेता साजिद जाविद सहित कई लोगों ने नूह को गलत बताया.
प्रसिद्ध कॉमेडियन और टेलीविजन होस्ट ट्रेवर नूह ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति पर दी गई अपनी टिप्पणी पर सफाई पेश की है. उन्होंने कहा, ''मैंने कभी नहीं कहा कि "पूरा ब्रिटेन नस्लवादी है" और केवल उन लोगों को जवाब दे रहे थे जो ऋषि सुनक को इस भूमिका में नहीं देखना चाहते थे." दरअसल, ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री सुनक ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया. एक पूर्व निवेश बैंकर से राजनेता बने 42 वर्षीय सुनक 210 वर्षों में सबसे कम उम्र के ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैं. वह ब्रिटेन के पहले हिंदू प्रधानमंत्री भी हैं.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिकी न्यूज प्रोग्राम 'द डेली शो' पर ट्रेवर नूह ने कहा था कि सुनक पर तंज कसे गए. ब्रिटेन में उनकी टिप्पणियों की आलोचना की गई, जिसमें पूर्व चांसलर और पाकिस्तानी मूल के कंजरवेटिव पार्टी के नेता साजिद जाविद सहित कई लोगों ने नूह को "गलत" बताया.
लेकिन 38 वर्षीय नूह ने अब यह कहते हुए अपने बयान का बचाव किया है कि वह नस्लवादियों पर प्रतिक्रिया कर रहे थे, और "इसलिए मैंने कहा- 'कुछ लोग'." अमेरिकी कार्यक्रम पर नूह ने कहा था, "आप बहुत से लोगों को यह कहते हुए सुनते हैं 'ओह, वे कब्जा कर रहे हैं, अब भारतीय ब्रिटेन को संभालने जा रहे हैं और अब आगे क्या?'
रिपोर्ट में कहा गया है कि अपनी स्किट के दौरान नूह ने एक हफ्ते पहले नवीनतम कंजर्वेटिव लीडरशिप रेस के दौरान रेडियो स्टेशन एलबीसी से एक क्लिप चलाई, जब एक कॉलर ने सुनक को "ब्रिटिश भी नहीं" होने का झूठा दावा किया.
कंजरवेटिव पार्टी के नेता साजिद जाविद ने जवाब में ट्वीट किया कि कॉमेडियन की टिप्पणियां "इतनी गलत" थीं और यह कि ब्रिटेन "पृथ्वी पर सबसे सफल बहुजातीय लोकतंत्र है और इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व करता है".
प्रसेंटर पियर्स मॉर्गन ने भी ट्वीट किया कि अमेरिकी मीडिया "ब्रिटेन को एक नस्लवादी देश के रूप में गलत तरीके से चित्रित कर रहा है". नूह ने शुक्रवार शाम को इसका जवाब देते हुए कहा, "पियर्स, तुम इससे ज्यादा चालाक हो. उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं कह रहा था कि पूरा ब्रिटेन नस्लवादी है, मैं उन नस्लवादियों को जवाब दे रहा था जो अपनी जाति के कारण ऋषि को पीएम के रूप में नहीं देखना चाहते हैं. इसलिए मैंने कहा था- "कुछ लोग".

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







