
कब थमेगा ईरान-इजरायल युद्ध? बड़े हमले की तैयारी में नेतन्याहू
AajTak
ईरान-इजरायल युद्ध कब थमेगा? इजरायल युद्ध को लेकर ये सवाल पूरी दुनिया के सामने है. क्योंकि जैसे ही जंग के थमने के आसार नजर आते हैं. दहशतगर्दों की ओर से कोई ऐसी हरकत हो जाती है कि मामला और बिगड़ जाता है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या नेतन्याहू किसी बड़े हमले की तैयारी में है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.











