
कपल ने खरीदा 130 साल पुराना मकान, अंदर सुरंग और सीक्रेट रूम देख रह गए हैरान!
AajTak
कपल को एक लेटर के जरिए घर के अंदर गुप्त कमरों, सुरंगनुमा तहखानों आदि का पता चला. इस लेटर को घर के पूर्व मालिक ने उन्हें भेजा था. घर में रहते हुए इन चीजों से कपल अनजान था कि उनके घर में ऐसी-ऐसी सीक्रेट जगहें हैं. उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर टिकटॉक पर अपलोड किया है.
एक कपल ने हाल ही में एक आलीशान घर खरीदा. ये घर करीब 130 साल पुराना था. लेकिन इस बीच उन्हें घर के बारे में ऐसी-ऐसी चीजें पता चली कि वे हैरान रह गए. एक लेटर के जरिए घर के अंदर गुप्त कमरों, सुरंगनुमा तहखानों आदि का खुलासा हुआ. इस खुलासे वाले लेटर को घर के पूर्व मालिक ने उन्हें भेजा था. घर में रहते हुए कपल इन चीजों से अनजान था. कर्टनी और मैट नाम के इस कपल ने TikTok पर एक वीडियो बनाकर अपने घर के अंदर बने सीक्रेट कमरे, तहखाने और अन्य चीजों को दिखाया है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को 15 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
अपने वीडियो में कर्टनी कहती हैं कि हमें 'खरीददार' के नाम से एक लेटर मिला, जिसमें कहा गया कि इसे कनाडा से किसी ने भेजा है. लेटर भेजने वाले ने लिखा था कि मैं मैडिसन परिवार का आखिरी जीवित सदस्य हूं. मैं कभी इस घर का मालिक हुआ करता था और मैं इसी में पला-बढ़ा हूं. मैं आपको गुप्त कमरों और कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताना चाहता हूं, जो आपको घर खरीदते समय नहीं बताई गई होंगी.
वीडियो में कर्टनी और मैट लेटर में लिखी बातों के हिसाब घर की तलाशी लेते हैं और वे उस वक्त हैरान रह जाते हैं जब उन्हें गुप्त कमरों, तहखाने, अलमारी आदि का पता चलता है.
सबसे पहले कपल को एक सीक्रेट अलमारी का पता चलता है. इसमें शराब की बोतलें छुपाकर रखी गई थीं. सालों बाद इस अलमारी को खोलने के कारण उसमें काफी धूल जमा थी. कपल ने बताया कि इसमें रखीं सील पैक शराब की बोतलें दशकों पुरानी थीं.
इसके बाद कर्टनी और मैट को बाथरूम में एक गुप्त कमरे का पता चला. यह कमरा बेहद छोटा था. कर्टनी ने इसे डरावना बताया. कमरे के बाद कपल को घर में एक सुरंगनुमा तहखाने का पता चला, जहां वे एक छोटे से दरवाजे से होकर पहुंचे थे. वह काफी बड़ी जगह थी और चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ था.
वीडियो पर कई TikTok यूजर्स ने रिएक्ट किया है. एक यूजर ने लिखा- अच्छा लगा कि पिछले मालिक ने आपको घर के बारे में सब कुछ बताते हुए एक लेटर भेजा. दूसरे यूजर ने लिखा- यह किसी खजाने की खोज जैसा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










