
कनाडा सरकार किन लोगों को बना रही परमानेंट रेजिडेंट? इन 4 प्रोफाइल से समझें
AajTak
कनाडा में नौकरी करके PR पाना अब भी संभव है. अगस्त 2025 से CEC ड्रॉ में हर बार करीब 1,000 उम्मीदवारों को ITA मिला है, लेकिन इसके लिए CRS स्कोर बेहद हाई बना हुआ है. ये वही उम्मीदवार हैं जिन्होंने कनाडा में अनुभव और योग्यताएं दिखाकर अपने स्थायी निवास का रास्ता आसान किया है.
कनाडा सरकार इमिग्रेशन के मामले में सख्त जरूर हुई है लेकिन अलग-अलग देशों के लोगों को अब भी ITA-Invitation to Apply यानी PR (Permanent Residence) लेने का न्योता मिल रहा है. हालांकि अपने देश में बैठे-बैठे पीआर हासिल कर पाना बहुत मुश्किल हो गया है. हम यहां उन केसों की बात कर रहे हैं, जो कनाडा में नौकरी करके PR हासिल कर सकते हैं.
अगस्त 2025 से एक्सप्रेस एंट्री के Canadian Experience Class (CEC) प्रोग्राम में हर ड्रॉ में लगभग 1,000 आमंत्रण (ITA) जारी किए गए हैं और यह आमंत्रण उन उम्मीदवारों को दिए गए हैं, जिन्होंने 533 या 534 CRS (Comprehensive Ranking System) अंक हासिल किए हैं. आइये कुछ उदाहरण से समझें.
प्रोफाइल 1: माइकल हसन
माइकल एक इंजीनियर है और उसने अपनी ज़्यादातर ज़िंदगी UAE में बिताई है. माइकल ने दुबई में बैचलर्स (इंजीनियरिंग) किया और वहां एक साल एक यूएई कंपनी में सॉफ़्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया. इसके बाद उसने कनाडा में टोरंटो विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया (2 साल). मास्टर्स के बाद उसे पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) मिला और उसने क्लाउड इंजीनियर के रूप में 2 साल कनाडा में काम किया. उसके पास कम-से-कम एक साल का स्किल्ड कनाडाई काम का अनुभव है, जिसे CEC (Canadian Experience Class) के लिए जरूरी माना जाता है.
भाषा की योग्यता: अंग्रेज़ी में उसने CLB 9 स्कोर किया है. वह फ्रेंच नहीं बोलता. उसके Express Entry प्रोफ़ाइल बनाते समय उसकी उम्र 27 साल थी.
प्रोफाइल 2: लिन जोन्स

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








