
कनाडा में 4 बच्चों और मां सहित 6 श्रीलंकाई लोगों की चाकू मारकर हत्या, घर में रहने वाला छात्र गिरफ्तार
AajTak
कनाडा की राजधानी ओटावा में सामूहिक चाकूबाजी की वारदात में बच्चों और मां सहित कुल 6 लोगों की हत्या कर दी गई. ओटावा पुलिस ने श्रीलंका के 19 वर्षीय छात्र को उसके साथ रहने वाले छह लोगों की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
कनाडा (Canada) की राजधानी ओटावा (Ottawa) में बुधवार देर रात एक मां और चार छोटे बच्चों सहित श्रीलंका के छह लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस वारदात की जानकारी देते हुए बताया कि हत्या होने के बाद देश में हड़कंप मच गया क्योंकि इस तरह की घटनाएं कनाडा में आम तौर पर नही होती हैं. मारे गए लोगों में एक 35 साल की महिला, उसके 7, 4, 2 और 2 महीने के बच्चे और परिवार का परिचित एक 40 साल का व्यक्ति था. हमले में बच्चों के पिता भी घायल हो गए और उन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. एजेंसी के मुताबिक प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस घटना को 'भयानक त्रासदी' कहा है.
पुलिस ने कहा कि श्रीलंका के 19 वर्षीय छात्र फेब्रियो डी-जोयसा को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर फर्स्ट डिग्री हत्या के छह मामले और हत्या की कोशिश का एक आरोप लगाया गया है. उन्होंने कहा कि डी-जोयसा परिवार को जानता था और उनके घर में रह रहा था.
ओटावा के पुलिस प्रमुख एरिक स्टब्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह पूरी तरह से निर्दोष लोगों पर की गई हिंसा का एक संवेदनहीन कृत्य था.
यह भी पढ़ें: 'भारत हमारे चुनाव में दखल दे रहा है', राजनयिक तनाव के बीच कनाडा ने लगाया एक और गंभीर आरोप
ओटावा के मेयर मार्क सुटक्लिफ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह हमारे शहर के इतिहास में हिंसा की सबसे चौंकाने वाली घटनाओं में से एक है.
बुधवार को पीड़ित दक्षिण-पश्चिमी उपनगर बैरहवेन में एक घर के अंदर पाए गए. रात 11 बजे से कुछ देर पहले इमरजेंसी कॉल के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






