
कनाडा में भारतीय डिप्लोमेट को लेकर चिपकाए गए 'Wanted' पोस्टर, भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
AajTak
मंगलवार को एक बार फिर कनाडा के वैंकूवर में भारतीय दूतावास की बिल्डिंग पर भारत के राजनयिकों और काउंसुल जनरल की तस्वीरों के साथ पोस्टर चिपकाए गए हैं. इस पोस्टर पर 'वांटेड' शब्द का इस्तेमाल किया गया है. भारत विरोधी यह नया पोस्टर ऐसे समय में सामने आया है जब सितंबर में एसएफजे एक बार फिर से जनमत संग्रह आयजित कर सकता है.
कनाडा में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से भारतीय अधिकारियों को धमकाने की कोशिश लगातार जारी है. मंगलवार को एक बार फिर कनाडा के वैंकूवर में भारतीय दूतावास की बिल्डिंग पर भारत के राजनयिकों और काउंसुल जनरल की तस्वीरों के साथ पोस्टर चिपकाए गए हैं. इस पोस्टर पर 'वांटेड' शब्द का इस्तेमाल किया गया है.
इस पोस्टर में कनाडा में मारे गए SFJ प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का भी जिक्र है.भारत विरोधी खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) निज्जर की हत्या के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराता है.
वियना कन्वेंशन ऑन कांसुलर रिलेशंस संधि के तहत किसी भी देश के दूतावास की सुरक्षा की जिम्मेदारी उस (होस्ट) देश की होती है. ऐसे में मंगलवार सुबह भारतीय अधिकारियों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने कनाडा के अधिकारियों से उस चूक की शिकायत की है, जिस चूक के कारण वैंकवूर में भारत के वाणिज्य दूतावास की इमारत पर भारत विरोधी पोस्टर लगा दिया गया. यह पोस्टर भी उसी पोस्टर के समान है जो इस सप्ताह की शुरुआत में वैंकूवर मेट्रो रीजन में चिपकाए गए थे.
कनाडाई पुलिस की चूक का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि चरमपंथी समूहों ने पहले से ही 15 अगस्त को भारतीय दूतावास को घेरने की चेतावनी दी थी. इसके अलावा इससे पहले भी वैंकवूर में क्षेत्र में इस तरह के पोस्टर चिपकाए गए थे.
जानकारी के बाद भारत विरोधी पोस्टर को हटाया गया
मंगलवार सुबह को जब यह पता चला तो दूतावास के प्रवेश द्वार के पास लगे भारत विरोधी पोस्टर को हटा दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस पोस्टर को तड़के सुबह चिपकाया गया था.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








