
'कनाडा में निज्जर की हत्या हिंदुत्व का...', पाकिस्तानी PM ने साधा निशाना
AajTak
पाकिस्तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री अनवरुल हक ककार ने कहा कि हिंदुत्व की राजनीति के पीछे एक घिनौनी वास्तविकता छिपी हुई है, जिसने दुनिया को युद्ध की आग में झोंक दिया है. इस दौरान उन्होंने हिंदुत्व पर भी जमकर निशाना साधा.
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले पर अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का बयान आया है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने निज्जर की हत्या को लेकर हिंदुत्व पर निशाना साधा है और इसकी तुलना आईएसआईएस से की है.
पाकिस्तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री अनवरुल हक ककार ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र को संबोधित करते हुए बिना किसी भेदभाव के आतंकियों के खात्मे की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने यूएन से इतर एक इंटरव्यू के दौरान हिंदुत्व पर भी जमकर निशाना साधा.
ककार ने कहा कि इस हिंदुत्व की राजनीति के पीछे एक घिनौनी वास्तविकता छिपी हुई है, जिसने दुनिया को युद्ध की आग में झोंक दिया है. उन्होंने कहा कि कनाडा में निज्जर की हत्या हिंदुत्व की विस्तारवादी राजनीति का ही परिणाम है.
ककार ने कहा कि हिंदुत्व का उभार अमेरिका सहित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए गहरी चिंता का विषय है. उन्होंने खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या को हिंदू राष्ट्रवाद से जोड़ा. हिंदुत्व के इन विचारकों का हौसला इस तरह से बढ़ रहा है कि अब सीमाओं से बाहर इसका विस्तार हो रहा है. कनाडा में खालिस्तानी नेता की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या इसका उदाहरण है. लेकिन आर्थिक और रणनीतिक कारणों से कई पश्चिमी देश इस तथ्य और वास्तविकता को नजरअंदाज कर रहे हैं.
हिंदुत्व का उभार खतरनाक
पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि इनके सामने पहचान की चुनौती है. इस तरह के विचारों को मुख्यधारा में बने रहने के लिए पहचान की राजनीति से जुड़ने रहना पड़ता है. इस तरह यह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है. भारत के लिए बहुलवादी और उदार लोकतंत्र के रूप में अस्तित्व में बने रहना एक गंभीर चुनौती है. यह एक आंतरिक चुनौती है और यह चुनौती क्षेत्रवाद में तब्दील हो रही है. क्योंकि जब आप इस तरह के मानवतावादी रुख को अपनाते हैं तो आप पहले क्षेत्र पर हावी होना चाहते हैं.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








