
कनाडा में दिखाया गया इंदिरा गांधी की हत्या का सीन! विवाद बढ़ा तो उच्चायुक्त ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
AajTak
कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में पांच किलोमीटर लंबी परेड निकाली गई. परेड में इंदिरा गांधी की हत्या से जुड़ी एक झांकी दिखाई गई जिस पर अब विवाद खड़ा हो गया है. इसे लेकर भारत में कनाडा के उच्चायुक्त ने खेद जताया है. कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
कनाडा में खालिस्तान समर्थक परेड में निकाली गई एक झांकी को लेकर विवाद शुरू हो गया है. झांकी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या को दिखाया गया है. इसे लेकर विवाद बढ़ता देख भारत में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरन मैके ने कहा कि नफरत या हिंसा के महिमामंडन के लिए कनाडा में कोई जगह नहीं है.
उच्चायुक्त ने ट्विटर पर इसकी निंदा करते हुए लिखा, 'मैं कनाडा में एक कार्यक्रम को लेकर आ रही रिपोर्टों से स्तब्ध हूं, जिसमें भारत की दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या को दिखाया गया. नफरत या हिंसा के महिमामंडन के लिए कनाडा में कोई जगह नहीं है. मैं स्पष्ट रूप से इस तरह की गतिविधियों की निंदा करता हूं.'
इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी को दिखाती परेड पांच किलोमीटर लंबी थी, जो कनाडा के ब्रैम्पटन में खालिस्तान समर्थकों की तरफ से निकाली गई थी. इस झांकी का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है और जिसके बाद से लोग इसकी निंदा कर रहे हैं.
कांग्रेस नेता भी भड़के
कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा है कि इस घटना को लेकर वो स्तब्ध हैं. लोगों को इस तरह के कट्टरपंथ के खिलाफ एक साथ आना चाहिए.
उन्होंने ट्विटर पर परेड का वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'एक भारतीय होने के नाते, मैं कनाडा के ब्रैम्पटन में निकाले गए पांच किलोमीटर लंबी परेड में इंदिरा गांधी की हत्या को दिखाए जाने को लेकर स्तब्ध हूं. यहां बात किसी का पक्ष लेने या न लेने की नहीं है बल्कि यह एक देश के इतिहास के प्रति सम्मान और उसके प्रधानमंत्री की हत्या के कारण उसे मिले जख्म की है. इस कट्टरपंथ की सार्वभौमिक रूप से निंदा की जानी चाहिए और हमें एकजुट होकर प्रतिक्रिया देनी चाहिए.'

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








