
कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो ने क्यों कहा, भारत सरकार गलत
AajTak
जून 2023 में कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में पांच किलोमीटर लंबी परेड निकाली गई थी. परेड में इंदिरा गांधी की हत्या से जुड़ी एक झांकी भी दिखाई गई थी. भारत सरकार ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वोट बैंक की राजनीति के चलते कनाडा खालिस्तानियों का समर्थन करता है. वहीं, अब कनाडा के प्रधानमंत्री ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.
पिछले महीने जून में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी के मौके पर कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों ने एक परेड निकाली थी. इसमें इंदिरा गाधी की हत्या को दर्शाती एक झांकी भी दिखाई गई थी. भारत सरकार ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि वोट बैंक की राजनीति के चलते कनाडा खालिस्तानियों का समर्थन करता है. यह भारत और कनाडा के रिश्तों के लिए ठीक नहीं है.
वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो (भारत सरकार) गलत हैं. कनाडा ने हमेशा हिंसा और धमकियों को बेहद गंभीरता से लिया है. हमने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की है.
कनाडा के प्रधानमंत्री से जब यह पूछा गया, "कनाडा में इंदिरा गांधी की हत्या को दर्शाती झांकी और भारतीय को मारने का आह्वान (Kill India) करने वाले पोस्टर लगाए जाते हैं. भारत सरकार का कहना है कि वोट बैंक की राजनीति के कारण आप सिख चरमपंथी पर नरम रुख अपनाते हैं. आप कैसे कहेंगे कि वो (भारत सरकार) गलत हैं?
इसका जवाब देते हुए जस्टिन ट्रूडो ने कहा, "वो (भारत सरकार) गलत हैं. कनाडा ने हमेशा हिंसा और धमकी को बेहद गंभीरता से लिया है. हमारा देश विवधताओं का देश है. यहां का संविधान अभिव्यक्ति की आजादी सुनिश्चित करता है. लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम सभी तरह के हिंसा और उग्रवाद को नियंत्रित कर सकें."
क्या है पूरा मामला?
कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में 4 जून को खालिस्तान समर्थकों ने एक परेड निकाली थी. यह परेड 6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39 वीं बरसी से पहले निकाली गई थी. परेड की एक झांकी में इंदिरा गांधी की हत्या को दिखाया गया था. झांकी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को खून से सनी सफेद साड़ी में हाथ ऊपर किए दिखाया गया था.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








